1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पानी कम पीने से त्वचा पर कैसा प्रभाव पड़ता है? डॉक्टर से जानें हेल्दी स्किन के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

पानी कम पीने से त्वचा पर कैसा प्रभाव पड़ता है? डॉक्टर से जानें हेल्दी स्किन के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 12, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 04:27 pm IST

हाइड्रेशन ही हेल्दी स्किन की असली कुंजी है। पर्याप्त पानी पीने से त्वचा न सिर्फ चमकदार रहती है, बल्कि समय से पहले उम्र के निशान भी कम नजर आते हैं।

हेल्दी स्किन के लिए पानी- India TV Hindi
हेल्दी स्किन के लिए पानी Image Source : FREEPIK

हम सभी जानते हैं कि पानी शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्याप्त पानी न पीने का असर सबसे पहले आपकी त्वचा पर दिखता है? पीएसआरआई हॉस्पिटल में कंसल्टेंट और स्किन एक्सपर्ट भावुक धीर कहते हैं कि हमारी त्वचा 60-70% पानी से बनी होती है और जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो इसका सीधा असर उसकी बनावट, चमक और लचीलापन पर पड़ता है। चलिए जानते हैं पानी की कमी से हो स्किन पर कैसा असर डपटा है और एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

पानी की कमी से हो होने लगती हैं ये समस्याएं:

  • त्वचा का ड्राई होना: डिहाइड्रेशन से त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी खो देती है। इससे चेहरा बेजान, रूखा और खुरदुरा दिखने लगता है। लंबे समय तक पानी की कमी से त्वचा पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां जल्दी नजर आने लगती हैं।

  • चमक कम होना: पानी की कमी से त्वचा की ऊपरी परत सिकुड़ जाती है और मृत कोशिकाएं सतह पर जमा होने लगती हैं, जिससे त्वचा की चमक कम हो जाती है। 

  • मुंहासे की समस्या बढ़ना: साथ ही, डिहाइड्रेशन त्वचा की सीबम उत्पादन प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है जिससे कई बार मुंहासे या तैलीय त्वचा की समस्या बढ़ जाती है।

  • बैरियर फंक्शन होता है कमजोर: पानी की कमी का त्वचा की बैरियर फंक्शन को कमजोर करती है। जब यह सुरक्षा परत कमजोर होती है, तो त्वचा बाहरी प्रदूषण, धूप, और एलर्जी के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती है। 

हेल्दी स्किन के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?

विशेषज्ञों का कहना है कि यह मात्रा हर व्यक्ति के वजन, जीवनशैली और मौसम पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर एक स्वस्थ वयस्क को दिनभर में कम से कम 2।5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आप अधिक पसीना बहाते हैं, व्यायाम करते हैं, या गर्म जलवायु में रहते हैं, तो यह मात्रा बढ़नी चाहिए।

डॉक्टर यह भी सलाह देते हैं कि पानी एक साथ ज्यादा न पीएं, बल्कि दिनभर में छोटे-छोटे अंतराल में धीरे-धीरे पीना ज्यादा फायदेमंद है। इसके अलावा, फलों, सब्जियों और सूप जैसी चीजों से भी शरीर की पानी की जरूरत पूरी की जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल