जब बालों की देखभाल की बात आती है, तो हम अक्सर महंगे हेयर प्रोडक्ट्स की तरफ भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के किचन में मौजूद कुछ चीजें बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है रसोई में मौजूद लाल-लाल टमाटर। ये बालों की कायापलट कर सकते हैं। टमाटर में विटामिन ए, सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अम्लीय गुण और पोषक तत्व बालों और स्कैल्प के लिए एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करते हैं। इसका इस्तेमाल कर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं बालों पर टमाटर का रस लगाने से कौन से हेयर प्रॉब्लम्स दूर होते हैं।
1. डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से छुटकारा
टमाटर में नेचुरल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। अगर आप लगातार होने वाले डैंड्रफ या स्कैल्प की खुजली से परेशान हैं, तो टमाटर का रस कमाल कर सकता है। यह स्कैल्प के pH लेवल को संतुलित करता है, जिससे डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस खत्म हो जाते हैं।
2. बालों का झड़ना करे कम
टमाटर में मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों की जड़ों को भीतर से पोषण देते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और नए बालों को उगने में मदद मिलती है।
3. ऑयली स्कैल्प से छुटकारा
कुछ लोगों का स्कैल्प बहुत ज्यादा सीबम रिलीज करता है, जिससे बाल हमेशा चिपचिपे दिखते हैं। टमाटर का कसैला गुण एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और स्कैल्प को लंबे समय तक फ्रेश रखता है।
4. बेजान बालों में लाए नेचुरल शाइन
प्रदूषण और धूप के कारण बाल अपनी चमक खो देते हैं। टमाटर का रस एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर है। इसे बालों की लंबाई पर लगाने से बालों का रूखापन दूर होता है और उनमें एक खूबसूरत, नेचुरल चमक आती है।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
एक पके हुए टमाटर का रस निकालें। इसे कॉटन बॉल की मदद से स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप टमाटर के रस में एक चम्मच शहद या नारियल का तेल मिलाकर भी हेयर पैक तैयार कर सकते हैं।