1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेल्दी हेयर के लिए स्कैल्प मसाज क्यों है ज़रूरी? जानें एक्सपर्ट की राय और किस ऑयल से करें चंपी?

हेल्दी हेयर के लिए स्कैल्प मसाज क्यों है ज़रूरी? जानें एक्सपर्ट की राय और किस ऑयल से करें चंपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 18, 2026 11:00 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 10:35 am IST

स्कैल्प मसाज बालों की देखभाल का एक असरदार तरीका है। यह जड़ों को पोषण देने और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में बेहद मददगार है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं हेयर ऑयलिंग के बेहतरीन फायदे

स्कैल्प मसाज - India TV Hindi
स्कैल्प मसाज Image Source : MAGNIFIC

आजकल बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ी है। गलत खानपान और खराब जीवनशैली इसके पीछे मुख्य रूप से ज़िम्मेदार है। ऐसे में बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक सदियों पुराना नुस्खा आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाकर हेयर फॉल से बचाता है। जी, हम बात कर रहे हैं हेयर ऑयलिंग की। डॉ. अरिका बंसल, बता रही हैं कि हेल्दी हेयर के लिए ऑयलिंग क्यों ज़रूरी है और किस ऑयल से बालों की चंपी करनी चाहिए?

स्कैल्प मसाज से कौन से फायदे मिलते हैं?

  • बालों का टूटन होता है कम: स्कैल्प मसाज करने से सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचने में मदद मिलती है। इससे बाल मजबूत बन सकते हैं और उनका टूटना कम हो सकता है।

  • तनाव कम होता है: स्कैल्प मसाज से तनाव कम होता है। दरअसल, बहुत ज़्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से भी हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। अच्छी मसाज न केवल मानसिक तनाव को दूर करती है बल्कि इसे हेयर फॉल की समस्या भी रुक जाती है। 

  • नींद अच्छी आती है: स्कैल्प मसाज करने से नींद अच्छी आती है। खराब नींद भी हेयर फल का एक मुख्य वजह है। नींद अच्छी आने से पूरी होती है जिसका असर सिर्फ सेहत पर ही नहीं बल्कि आपके हेयर में भी देखने को मिलता है।  

  • स्कैल्प होता है साफ: स्कैल्प का अच्छी तरह से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन तो बेहतर होता ही है साथ ही आपके स्कैल्प में जमी गन्दगी का भी सफाया होता है। दरअसल, ऑइलिंग करने से जड़ों में जमी रुसी ढीली पड़ती है और आसानी से निकलती है।

किस ऑयल से करें चंपी?

बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में नारियल तेल, प्याज का तेल और बादाम का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन ऑयल से चप्मी करने से बालों को कई फायदे मिलते हैं। नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल को रोकता है। प्याज के तेल की खुशबू शायद बहुत अच्छी न हो, लेकिन बालों की ग्रोथ के लिए इसके फायदे बेजोड़ हैं। इसमें मौजुद डाइटरी सल्फर केराटिन बनाते हैं। अगर पोषण की कमी की वजह से बाल झड़ रहे हैं, तो बादाम का तेल एक बेहतरीन उपाय है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए ज़रूरी मिनरल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल