1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पलक झपकते ही 1 मिनट में आ जाएगी गहरी नींद, अपना लें ये मिलिट्री मेथड स्लीप हैक

पलक झपकते ही 1 मिनट में आ जाएगी गहरी नींद, अपना लें ये मिलिट्री मेथड स्लीप हैक

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Feb 03, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 10:43 pm IST

Sleep Hacks: रात में अच्छी नींद न आए तो इससे पूरी सेहत पर असर पड़ता है। कुछ लोगों को घंटों बिस्तर पर लेटे रहने के बाद भी नींद नहीं आती है। खासतौर से युवाओं में नींद न आने की समस्या काफी बढ़ने लगी है। आज हम आपको फटाफट सोने के सिंपल स्लीप हैक बता रहे हैं।

नींद आने के उपाय- India TV Hindi
नींद आने के उपाय Image Source : FREEPIK

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जैसे खाना जरूरी है ठीक वैसे ही भरपूर नींद लेना भी जरूरी है। हम सिर्फ नींद पूरी करने के लिए नहीं सोते बल्कि नींद के वक्त हमारा शरीर रिपेयर होता है। हालांकि कई बार लोगों को नींद नहीं आने की समस्या होने लगती है। ऐसा कई बार होता है कि बिस्तर पर घंटों लेटे रहने के बाद भी नींद नहीं आती है। करवटे बदलते रहने के बाद भी आंख नहीं लगती है। जब रात में समय पर नींद पूरी नहीं होती तो इससे अगले दिन पर भी असर पड़ता है। थकान, कमजोरी और एनर्जी में कमी रहती है। नींद पूरी न होने के कारण फ्रेशनेस नहीं आती है। अगर आपको भी नींद नहीं आने की समस्या रहती है तो आज हम आपको कुछ असरदार स्लीप हैक्स बता रहे हैं। जिससे आपको मिनटों में जल्दी नींद आ जाएगी।

ऐसी कई ट्रिक्स हैं जिससे आपको एक या दो मिनट के अंदर नींद आ सकती है। हां ऐसा हो सकता है कि शुरुआत में आपको थोड़ा समय लगे, लेकिन कुछ समय बाद आप भी 1-2 मिनट के अंदर सो जाएंगे। इसके लिए एक मिलिट्री मेथड स्लीप हैक भी है।

मिलिट्री स्लीप हैक

इस स्लीपिंग हैक का इस्तेमाल यूएस नेवी में पायलट के लिए किया गया था। जिसमें आपको फेस की मसल्स को रिलेक्स देना होगा। कंधों को नीचे करें और तनाव को भूल जाएं। अपने दोनों हाथों को बगल में लगाएं और गहरी सांस छोड़ते हुए चेस्ट को रिलेक्स दें। अपने पैरों, जांघों और पिंडलियों को आराम दें। किसी शांत जगह की मन में कल्पना करें और उसे देखें। धीरे-धीरे आपको नींद आने लगेगी। इस तरह आप पूरी रात रिलेक्स होकर सो पाएंगे। इसकी रोजाना प्रैक्टिस करें।

सांस से नींद का कनेक्शन

नींद आने के लिए सांस से जुड़ी कुछ तरकीबें भी काम आती है। इससे मांसपेशियों को आराम देने की कोशिश की जाती है। इसके लिए दोनों होठों को सीटी बजाने वाली मुद्रा में लाकर सांस छोड़ें। अब मुंह बंद कर लें और नाक से सांस लें। मुंह से सांस लेते वक्त 4 तक गिनें और फिर 7 सेकंड के लिए सांस रोककर रखें। इस तरह सांस लेने के 4-7 के 8 चक्र को पूरा करें। इससे मन शांत होगा और आपको अच्छी नींद आएगी।

नींद आने का सबसे आसान तरीका

इसे नींद आने का सबसे आसान और अच्छा तरीका माना जाता है, इसे PMR यानी प्रोग्रेसिव मसल रिलैक्सेशन कहते हैं। इससे तनाव कम होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसके लिए अपनी आईब्रोज को 5 सेकंड के लिए जितना हो ऊपर ले जाएं और मसल्स को रिलेक्स दें। इससे माथे पर हल्का तनाव होगा। 5 सेकंड सांस रोकें और फिर आराम दें। अपनी आंख और गर्दन की मसल्स को रिलेक्स दें। इस तरह आपको 1-2 मिनट के अंदर ही नींद आ जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल