1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Kitchen Hacks: इन आसान तरीकों से करें लकड़ी के बर्तनों को साफ, दूर होगी गंध

Kitchen Hacks: इन आसान तरीकों से करें लकड़ी के बर्तनों को साफ, दूर होगी गंध

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2021 04:26 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 07:33 pm IST

आप इन घरेलू टिप्स को अपनाकर आसानी से लकड़ी के बर्तनों को साफ कर सकते हैं और इससे गंध भी चली जाएगी।

wooden utensils- India TV Hindi
लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के धरेलू उपाय Image Source : INDIA TV

हम सभी के घरों में चीनी मिट्टी और कांच के बर्तनों के अलावा लकड़ी के बर्तनों का भी इस्तेमाल किया जाता है। लकड़ी के बर्तनों में खाना भले ही नहीं बनाया जाता है लेकिन इनमें खाना सर्व जरूर किया जाता है। लकड़ी के बर्तन अन्‍य बर्तनों की तरह केवल धोने से ये पूरी तरह साफ नहीं होते। इनकी साफ-सफाई भी करना आसान नहीं होता। अगर इसे ठीक साफ न किया जाए तो इन पर धूल जमना शुरू हो जाती है जिससे इनकी चमक धीरे-धीरे जाने लग जाती है औऱ इनमें से बदबू भी आने लगती है। इसलिए इन बर्तनों को ठीक से साफ करने की जरूरत होती है। आप इन घरेलू टिप्‍स को अपनाकर आसानी से लकड़ी के बर्तनों को साफ कर सकते हैं और इसे गंध भी चली जाएगी।

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा और नींबू के रस को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को लकड़ी के बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इस बर्तन को गर्म पानी की मदद से धो कर साफ कर लें। इससे भी लकड़ी के बर्तन जल्‍दी साफ हो जाते हैं और आपके बर्तन भी चमकने लगेंगे।

नींबू

लकड़ी के बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू  का रस काफी कारगर होता है। इसके लिए आप गर्म पानी एक नींबू  का रस मिला लें। इसके बाद लकड़ी के गंदे और दुर्गंध वाले बर्तनों को इस पानी में डालकर 10-15 के लिए छोड़ दें। फिर इन बर्तनों को निकालकर इन्‍हें सूती कपड़े से पोछ लें।

सिरका

लकड़ी के बर्तनों को साफ करने में सिरका भी काफी सहायक होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में सिरका मिला लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। फिर ज्‍यादा मात्रा में रुई लेकर इस घोल में मिलाकर निचोड़ लें। निचोड़ने के बाद रुई से बर्तनों को रगड़ कर साफ करें। दो से तीन बार ऐसा करने से बर्तनों से गंध दूर हो जाएगी और बर्तन भी साफ हो साफ जाएंगे।

 नमक

नमक लकड़ी के बर्तनों को साफ करने में कारगर साबित होता है। इसके लिए आप एक कटोरे में गर्म पानी लें और इसमें तीन से चार चम्मच नमक मिला लें। उसके बाद लकड़ी के बर्तनों को इस पानी में कुछ देर डालकर छोड़ दें। 10 मिनट बाद इस बर्तन को बाहर निकालकर सूती कपड़े से पोछ लें। 

अगर सब्ज़ी काटते समय चॉपिंग बोर्ड पर चाकू के निशान बन जाते हैं तो आप चॉपिंग बोर्ड पर थोड़ा-सा ऑयल लगा लें ऐसा करने से निशान नहीं बनेंगे।

मेहंदी के बिना अधूरा है हरितालिका तीज का त्योहार, देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Kitchen Hacks: अगर उबालते वक्त टूट जाते हैं अंडे तो अपनाएं ये सही तरीका 

अंडे के छिलके को फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल