1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ओणम 2021: ओणम पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दें शुभकामनाएं, भेजें ये खास मैसेज

ओणम 2021: ओणम पर दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दें शुभकामनाएं, भेजें ये खास मैसेज

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2021 10:57 pm IST,  Updated : Aug 20, 2021 11:01 pm IST

ओणम के शुभ अवसर पर आप अपने करीबियों को इन मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

onam 201 - India TV Hindi
ओणम 2021  Image Source : INDIA TV

ओणम केरल में 10 दिनों तक चलने वाला त्योहार है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार श्रावण नक्षत्र को थिरु ओनम के नाम से जाना जाता है। इस दिन इस नक्षत्र के प्रबल होने पर थिरु ओणम की पूजा होती है। 10 दिनों तक चलने वाले ओणम का अंतिम दिन बहुत ही खास होता है। ओणम पर्व में 10 दिनों तक अलग-अलग तरह से पूजा की जाती है। 

ओणम को मनाने के पीछे एक पौराणिक मान्यता है। इसके बारे में कहा जाता है कि केरल में महाबली नाम का एक असुर राजा था। उसके आदर सत्कार में ही ओणम त्योहार मनाया जाता है। ओणम पर्व का खेती और किसानों से गहरा संबंध है। किसान अपने फसलों की सुरक्षा और अच्छी उपज के लिए श्रावण देवता और पुष्पदेवी की आराधना करते। इस दिन पूरे घर को अच्छी तरह से साफ-सफाई करके फूलों की रंगोली से मुख्य द्वार को सजाया जाता है।

ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रोशनी आए।

उन्नति के नये रास्ते खुले।
खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए।
आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।

ओणम के शुभ अवसर पर।
आपके जीवन में खुशहाली आए।
अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिले।
आपको और आपके पूरे परिवार को।
ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रौशनी आए।
उन्नति के नए रास्ते खुलें।
खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए।
आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।

ओणम के दिन घर के द्वार को रंगोली से सजाएं।
नए कपड़े और लजीज पकवानों का आनंद उठाएं।
परिवार और बच्चों के संग इस पर्व को खुशी-खुशी मनाएं।
ओणम का यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए।

अपने घर को फूलों की रंगोली से सजाएं।
स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं।
राजा महाबली का धूमधाम से स्वागत करें।
इस त्योहार का पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल