1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सोनम कपूर को इस तरह का गाउन पहनना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

सोनम कपूर को इस तरह का गाउन पहनना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर उड़ रहा है मजाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2019 03:46 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 03:46 pm IST

Sonam kapoor Troll: सोनम कपूर मंगलवार रात एक अवॉर्ड शो में पहुंची। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने पर्पल शेड का डिजाइन गाउन पहना था। बॉलीवुड फैशनेबल दीवा सोनम का लुक खूबसूरत नजर आ रहा था। सोनम से maisonyeya कलेक्शन का यह गाउन पहना था। जिसके कारण ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है।

Sonam Kapoor- India TV Hindi
Sonam Kapoor Image Source : INSTRAGRAM

Sonam Kapoor Troll: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इंडस्ट्री की फैशन डीवा मानी जाती है। वह अपने फैशनसेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। रणवीर सिंह के बाद सोनम कपूर ही है जो कि पने लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती है। कभी उनका लुक फैंस को काफी पसंद आता है तो कभी यूजर्स की खरी-खोटी सुनना पड़ता है। ऐसा ही सोनम कपूर का एक लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जो कि हर किसी को पसंद नहीं आया।

 

दरअसल सोनम कपूर मंगलवार रात एक अवॉर्ड शो में पहुंची। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने पर्पल शेड का डिजाइन गाउन पहना था। बॉलीवुड फैशनेबल दीवा सोनम का लुक खूबसूरत नजर आ रहा था। सोनम से maisonyeya कलेक्शन का यह गाउन पहना था।

इसके साथ ही लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और छोटी-छोटी ईयररिंग्स पहनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए सोनम ने Jimmichoo ब्रांड का गोलडन क्लच लिया हुआ था।

सोनम कपूर को स्टाइल उनकी बहन रिया कपूर ने दी थी। वहीं मेकअप आरती नायर ने किया था।

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

सोनम कपूर का ये लुक हर किसी को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कहा कि फैशन के नाम में पागलों वाले कपड़े पहनने वाली जनता माफ नहीं करेगी। वहीं कई यूजर ने उन्हें इस तरह कपड़े पहनने के पीछे प्रेग्नेंसी की बात बताईं।

वहीं एक यूजर ने इस लुक को फैशन डिजास्टर कह डाला। वहीं कुछ यूजर्स को सोनम का ये लुक काफी पसंद आया। 

प्रियंका चोपड़ा का ये छोटा सा बैग बना है इस लैदर से, कीमत होश उड़ाने वाली

रेड कार्पेट पर छाया दीपिका, मलाइका और जाह्नवी कपूर का रेड लुक, देखें तस्वीरें

Holi 2019: त्वचा से होली का रंग हटाने में मदद करेंगे यह आसान उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल