1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चूहों को बिना मारे घर से भगा देंगे ये शानदार टिप्स, आजमा कर देखिए

चूहों को बिना मारे घर से भगा देंगे ये शानदार टिप्स, आजमा कर देखिए

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2021 05:02 pm IST,  Updated : Sep 29, 2021 05:02 pm IST

अगर आप चूहों के आतंक से परेशान हैं और उन्हें बिना मारे घर से बाहर निकालना चाहते हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

RATS - India TV Hindi
चूहों को भगाने के तरीके  Image Source : INDIA TV

घर में अगर एक भी चूहा घुस जाए तो नाक में दम कर देता है। चूहे घर में मौजूद अनाज के साथ-साथ कपड़ों और कई बार कीमती चीजों को भी कुतर जाते हैं। ऐसे में इन्हें बाहर निकालना जरूरी हो जाता है। लेकिन ये काम बेहद मुश्किल है क्योंकि चूहे ऐसी जगह जागकर छिप जाते हैं जहां नजर नहीं पड़ती। बाजार में चूहों को मारने के लिए रैट किलर मिल जाता है, जिसके इस्तेमाल से वो घर के बाहर जाकर मर जाएं। लेकिन, इसे रखने से चूहे घर से भागते नहीं बल्कि उसे खाकर अंदर ही मर जाते हैं, जिसके बाद उनके मरने का पता तभी चल पाता है जब बदबू फैलने लगती है। घर से चूहा भगाना इसलिए भी बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि इनसे 'प्लेग' जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है। इन सभी दिक्कतों से बचने के कई तरीके हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप चूहों को बिना मारे घर से भगा सकते हैं। 

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए घर पर बनाएं ये उबटन, पाएं चमकदार त्वचा

चूहों को बिना मारे घर से भगाने के लिए अपनाएं ये 7 आसान टिप्स 

पिपरमेंट

चूहों को पिपरमेंट की गंध नहीं पसंद होती है। अगर आप घर के हर कोनों में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें तो चूहे अपने आप भाग जाएंगे। 

तंबाकू

तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन, यह चूहों को घर से भगाने के लिए आपके काम आ सकता है, क्योंकि इसमें  नशीले पदार्थ मौजूद होते हैं जिसे खाने से चूहे बेहोशी की हालत में आ जाते हैं। इसके लिए एक कटोरी में चुटकी भर तम्बाकू लें। इसमें 2 छोटी चम्मच देसी घी मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर बेसन या आटा डालकर गोलियां तैयार कर लें। इसे उस जगह रखें जहां से चूहों का आना-जाना होता है। ऐसा करने से चूहे इसे खाएंगे और बेहोशी की हालत में आते ही घर से बाहर निकल जाएंगे।  

पुदीना

PUDINA
Image Source : INSTAGRAM/ OURBOTANIKAपुदीना 

पुदीने की महक चूहों को बर्दाश्त नहीं होती है। अगर आप बिल के बाहर अगर पुदीने की पत्तियां रख देंगे तो चूहे बिल के बाहर आ जाएंगे और दोबारा आपके घर का रुख भी नहीं करेंगे।

काली मिर्च

अगर आप घर से चूहों को भगाना चाहते हैं तो उस जगह काली मिर्च के दाते फैला दें, जहां वो छिप जाते हैं। ये तरीका कारगर हो सकता है। 

लाल मिर्च

RED CHILLI
Image Source : INSTAGRAM/ PEPPERDELIGHTBLOGलाल मिर्च

खाने में इस्तेमाल की जाने वाली लाल मिर्च चूहों को भगाने का अच्छा तरीका माना गया है। घर के जिन जगहों पर चूहों का आतंक फैला रहता है वहां पर इसका छिड़काव इन्हें भगाने में मददगार साबित होता है।

फिटकरी 

फिटकरी चूहे का दुश्मन होता है। इसके लिए आप फिटकरी के पाउडर का घोल बना लें और बिल के पास छिडकाव कर दें। ये चूहे भगाने का एक आसान और सरल उपाय है।

तेजपत्ता

तेजपत्ता चूहों को मारने के लिए अक अचूक उपाय है। इसकी खुशबु से चूहे भाग जाते हैं। इसलिए आप चाहे तो घर पर उन जगहों पर तेजपत्ता रख सकते हैं जहां पर चूहा ज्यादा आते हैं। 

कपूर 

CAMPHOR
Image Source : INSTAGRAM/TRUELEAVESHANDMADEकपूर

घर में कपूर की गोलियां को पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इन्हें चूहे भगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी गंध से चूहों को सांस लेने में परेशानी होने लगती है और वो घर से बाहर निकल जाते हैं। 

बाल

चूहों को घर से भगाने का सबसे आसान तरीका है इंसानों के बाल, क्योंकि इससे चूहे दूर रहते हैं। इसको निगलने से इनकी मौत हो जाती है इसलिए इसके नजदीक आने से ये काफी डरते हैं।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

आंखों को ठंडक पहुंचाएगा ये आयुर्वेदिक काजल, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

जूतों से आ रही बदबू से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, जल्द मिलेगा छुटकारा

झड़ते बाल और बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट है ये आयुर्वेदिक तेल, घर पर यूं बनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल