पिछल 50 सालों में इंसान की औतस आयु हर साल कम होती जा रही है। इसके पीछे का बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल, पर्यावरण और तेजी से बढ़ रही खरतनाक बीमारियों को माना जा रहा है। लेकिन कुछ लोग आसानी से 100 साल पूरे कर जाते हैं। अमेरिका में रहने वाली ऐसी ही एक महिला हैं जो पूरे 114 साल की हो गई हैं और जिंदा हैं। नाओमी व्हाइटहेड अमेरिका की सबसे बुजुर्ग जिंदा महिला हैं। जो खुद को फिट रखने के लिए कई बातों का ख्याल रखती हैं। हालांकि नाओमी व्हाइटहेड की फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट ये 3 बातें हैं जिन्हें वो खुद भी फॉल करती हैं।
Related Stories
नाओमी व्हाइटहेड की पोती ने बताया कि उनकी दादी की फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट है उनकी मेहनत और काम। नाओमी व्हाइटहेड ने शुरू से ही खेतों में जी तोड़ मेहनत वाले काम किए हैं। नाओमी का जन्म 26 सितंबर 1910 में अमेरिका के जॉर्जिया में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में कई सालों तक खेतों में काम किया है। जिसमें तंबाकू की कटाई करना, खेतों की जुताई करना और कपास चुनने जैसे मेहनत वाले काम किए हैं। यही कारण है कि 114 साल की उम्र में भी नाओमी फिट हैं और जीवित हैं।

100 साल तक जीने का राज
दूसरा कारण है नाओमी का धार्मिक होना। नाओमी काफी धार्मिक किस्म की महिला रही हैं। कई रिसर्च में भी ये बात सामने आ चुकी है कि जो लोग धार्मिक कामों से जुड़े होते हैं वो दूसरे लोगों के मुकाबले लंबा जीते हैं। नाओमी व्हाइटहेड का लंबा जीने का तीसरा बड़ा कारण है कि वो शराब, सिगरेट और तंबाकू से बहुत दूर हैं। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी इन चीजों का सेवन नहीं किया है। नाओमी व्हाइटहेड हेल्दी खाना खाने और खूब मेहनत करने में विश्वास रखती है। जो उनके लंबे जीने का बड़ा राज है।
धरती पर अब सिर्फ ब्लू जोन में रहने वाले जीते हैं 100 साल
आपको बता दें सिर्फ ब्लू जोन में रहने वाले लोग ही अब धरती पर 100 साल तक जीते हैं। इसके पीछे उनकी लाइफस्टाइल, खाना और पर्यावरण को माना जाता है। वहीं यूएस जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में 100 साल से ज्यादा जीने वाले लोगों की संख्या 0.03 प्रतिशत ही है।