1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. धमनियों में बढ़ी हाई बीपी को कम कर सकती है ये 1 चीज, इस्तेमाल से ही मिलने लगता है आराम

धमनियों में बढ़ी हाई बीपी को कम कर सकती है ये 1 चीज, इस्तेमाल से ही मिलने लगता है आराम

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 01, 2023 12:55 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 12:55 pm IST

Ajwain for high bp: हाई बीपी के मरीजों के लिए अजवाइन का सेवन काफी कारगर माना जाता है। लेकिन, क्यों आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

high_bp- India TV Hindi
high_bp Image Source : FREEPIK

Ajwain for high bp: अजवाइन को हमारे घरों में एक जड़ी बूटी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी, बदहजमी और मतली आदि की समस्याओं का इलाज किया जाता है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि हाई बीपी की समस्या में भी अजवाइन आपके काम आ सकती है। जी हां, इसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि अजवाइन में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि धमनियों में बढ़ी बीपी को कम करने में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

धमनियों में बढ़ी हाई बीपी को कैसे कम कर सकती है अजवाइन-Can ajwain reduce blood pressure? 

हाई बीपी की समस्या, हमारी धमनियों में ही होती है। दरअसल, जब शरीर में खून को पंप करने में दिल पर प्रेशर पड़ता है तो ये हाई बीपी का कारण बनता है। फिर यही अनियंत्रित हाई बीपी हृदय रोग और स्ट्रोक के लिए एक प्रमुख जोखिम का कारण बनती है।  अजवाइन का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता था। दरअसल, अजवाइन में थाइमोल (thymol) एंजाइम होता है जो कि एक कैल्शियम चैनल ब्लॉकर के रूप में काम करता है। यह कैल्शियम को हृदय की रक्त वाहिकाओं में प्रवेश करने से रोकता है। इससे ब्लड वेसेल्स फैलाते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। इसके अलावा भी हाई में इसके कई फायदे हैं।

1 सेब में होता है लगभग 19 ग्राम शुगर, जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना सही है इसका सेवन

हाई बीपी में अजवाइन के फायदे-Ajwain benefits in high blood pressure in hindi

1. एंटीहाइपरटेंसिव है अजवाइन

आयुर्वेद के अनुसार अजवाइन में एंटीहाइपरटेंसिव गुण होता है। यानी कि ये आपके ब्लड वेसेल्स में से तनाव को कम कर सकता है। इससे हाई बीपी की समस्या नहीं होती और बीपी कंट्रोल में रहता है।

ajwain_in_highbp
Image Source : FREEPIKajwain_in_highbp

2. ब्लड वेसेल्स के लिए हेल्दी

हाई बीपी में अक्सर ब्लड वेसेल्स के डैमेज का डर बना रहता है। ऐसे में अजवाइन का सेवन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीजडेंट, ऑक्सीडेटिव क्षति को रोकते हैं और ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

स्किन डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 जूस, चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ गोरा करने में है मददगार

हाई बीपी में अजवाइन का सेवन कैसे करें- How to use ajwain for high BP

हाई बीपी में अजवाइन दो तरीके से ले सकते हैं। इसके लिए अजवाइन को भून लें। फिर खाली पेट इसका सेवन करें। आप इसमें अजवाइन भिगोकर कर भी ले सकते हैं। ये तरीका भी हाई बीपी में कारगर है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल