1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बारिश में बढ़ जाता है दीमक लगने का खतरा, फर्नीचर को बचाना है तो कर लें ये उपाय

बारिश में बढ़ जाता है दीमक लगने का खतरा, फर्नीचर को बचाना है तो कर लें ये उपाय

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 02, 2024 12:05 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 12:05 pm IST

Deemak Bhagane Ke Upay: बारिश के मौसम में पानी और सीलन के कारण घर में दीमक लगने का खतरा बढ़ जाता है। दीमक से आपका फर्नीचर खराब हो सकता है और इसका ट्रीटमेंट काफी परेशानी पैदा करता है। बेहतर है दीमक लगने से बचाने के लिए आप कुछ उपाय कर लें।

दीमक भगाने के उपाय- India TV Hindi
दीमक भगाने के उपाय Image Source : FREEPIK

बारिश के मौसम में सीलन से घरों में कई तरह के बग जैसे मच्छर, मक्खी, कॉकरोच और दीमक परेशान कर सकती है। इस मौसम में दीमक तेजी से फैलती है। एक बार घर में कहीं भी दीमक आ जाए तो ये आपके घर में रखे कीमती फर्नीचर को तबाह कर सकती है। दीमक अंदर ही अंदर लकड़ी को खोखला बना देती है। कई बार दीमक लगने का पता भी नहीं चल पाता है। नमी के कारण दीवार पर भी दीमक चढ़ने लगती है। अगर दीमक से घर के फर्नीचर और लकड़ी को बचाना है तो क्या उपाय करने चाहिए। आइये जानते हैं।

दीमक भगाने के घरेलू उपाय

  • नीम का तेल- दीमक लगने से बचाने के लिए नीम का तेल असरदार घरेलू उपाय है। इससे मच्छर और खटमल भी दूर भाग जाते हैं। दीमक लगने से फर्नीचर को बचाने के लिए बरसात में नीम का तेल का इस्तेमाल करें। इसे नेचुरल दीमक नाशक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। जहां दीमक हो वहां नीम का तेल छिड़क दें या उस फर्नीचर पर लगा दें।

  • बोरिक एसिड- दीमक भगाने में सफेद पाउडर बोरिक एसिड भी असरदार काम करता है। इसे कीट नियंत्रण समाधान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बोरिक एसिड का इस्तेमाल कॉकरोच भगाने के लिए भी किया जाता है। आप इसकी गोलियां बनाकर प्रभावित जगह पर डाल दें। इससे दीमक और दूसरे कीड़े भी दूर भाग जाएंगे।

  • सिरका- अगर दीमक लग गई है तो सिरका का इस्तेमाल करें। दीवार या फर्नीचर में लगे दीमक को भगाने के लिए सिरका असरदार साबित हो सकता है। ये दीमक को भगाने का नेचुरल उपाय है। सिरका में थोड़ा नींबू मिलाकर छिड़कने से दीमक मर जाती है। आपको 1-2 दिन के अंतर पर फिर से छिड़काव करने की जरूरत है। जिससे दीमक दोबारा न आए।

  • नमक का उपयोग करें- दीमक भगाने में नमक असरदार काम करता है। जिन लोगों के घर में अक्सर दीमक की समस्या रहती है उन्हें नमक का ये उपाय जरूर करना चाहिे। नमक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दीमक को दूर करते हैं। जहां दीमक लगी है वहां आप नमक का छिड़काव कर दें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल