1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. छठ के व्रत से पहले पिएं ये 4 ड्रिंक्स, फास्टिंग के दौरान नहीं होगी पानी की कमी

छठ के व्रत से पहले पिएं ये 4 ड्रिंक्स, फास्टिंग के दौरान नहीं होगी पानी की कमी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 24, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 05:17 pm IST

Chhath 2025: छठ के त्यौहार को बड़े ही जोर-शोर के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी छठ के मौके पर 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले हैं, तो आपको व्रत से पहले इन ड्रिंक्स को जरूर पीना चाहिए।

छठ का व्रत- India TV Hindi
छठ का व्रत Image Source : PTI

छठ के त्यौहार पर सूर्य देव की पूजा की जाती है। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक, कई लोग इस त्यौहार को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। इस साल छठ का त्यौहार 25 अक्तूबर से शुरू होकर 28 अक्तूबर तक चलने वाला है। अगर आप छठ का व्रत रखने वाले हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें व्रत से पहले पीने से व्रत के दौरान आपको ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं।

जरूर पिएं नारियल का पानी

छठ का व्रत शुरू करने से पहले आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। छठ के व्रत से एक दिन पहले कोकोनट वॉटर पीने से निर्जला व्रत के दौरान आपके शरीर में पानी की ज्यादा कमी पैदा नहीं होगी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। नारियल का पानी शरीर को थकान और कमजोरी से भी बचाएगा यानी व्रत के दौरान आप एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे।

पी सकते हैं गुड़ का पानी

क्या आपने कभी गुड़ का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ का पानी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप छठ के व्रत की शुरुआत से पहले गुड़ का पानी पीते हैं, तो व्रत के दौरान आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। आप गुड़ के पानी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए इसमें पुदीने की पत्तियों का थोड़ा सा रस और नींबू का रस भी एड कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा नींबू पानी

छठ का व्रत रखने से पहले नींबू पानी का सेवन भी किया जा सकता है। नींबू पानी में मौजूद तत्व न केवल आपके शरीर के एनर्जी लेवल्स को मेंटेन करके रखने में मदद करेंगे बल्कि आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड भी रख पाएंगे। नींबू पानी चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याओं को पैदा होने से भी रोक पाएगा। इसके अलावा आप छठ के व्रत से पहले संतरा, मौसंबी या फिर अनार के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल