1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रात में सोने से पहले बस करे लें ये एक काम, पेट और जांघों की लटकती हुई चर्बी होगी गायब

रात में सोने से पहले बस करे लें ये एक काम, पेट और जांघों की लटकती हुई चर्बी होगी गायब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 10, 2024 11:31 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 11:32 pm IST

हम आपके लिए एक बेहतरीन उपाय लेकर आये हैं। अगर आप यह उपाय रोज़ सोने से पहले आज़माएंगे तो आपको मोटापे से बहुत जल्द छुटकारा मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं वो उपाय क्या है।

weight loss - India TV Hindi
weight loss Image Source : SOCIAL

कई बार इन दिनों लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ा है। वजन बढ़ने से लोगों को सेहत से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं। वजन बढ़ने की शुरुआत अक्सर हमारे पेट और जांघों से शुरू होती है। कई बार लोगों की पेट और जांघों की चर्बी बहुत ज़्यादा बाहर निकली होती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या करें कि सिर्फ बैली और थाइज फैट आसानी से कम हो। आज हम आपके लिए एक बेहतरीन उपाय लेकर आये हैं। अगर आप यह उपाय रोज़ सोने से पहले आज़माएंगे तो आपको मोटापे से बहुत जल्द छुटकारा मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं वो उपाय क्या है।

सोने से पहले गुनगुना पानी पिएं

आज हम आपको गर्म पानी पीने से होने वाले ऐसे फायदे बताएंगे जिन्हें जानकर आप अचंभे में पड़ जाएंगे। गुनगुना पानी सिर्फ सुबह में उठकर ही नहीं बल्कि आप रात को सोने से पहले भी पिया करें। अक्सर आपने अपने बड़ों को ये कहते हुए सुना होगा कि खाना खाने के बाद गर्म पानी पिएं। रात के समय हमारा पाचन तंत्र कमजोर होता है ऐसे में गर्म पानी पीने से आपका खाना जल्दी पचता है जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है।  यही नहीं बल्कि यह और भी कई परेशानियों में भी कारगर है।

इन परेशानियों में भी है कारगर

  1. बॉडी होती है डिटॉक्स: गुनगुना पानी पीने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है बल्कि आपकी बॉडी भी डिटॉक्स होती है। रात में डिनर के आधे घंटे बाद या सोने से एक दो घंटे पहले गुनगुना पानी पीने से शरीर का डाइजेशन सही रहता है  और सुबह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं.
  2. एक्टिव रहती है बॉडी: गर्म पानी आपके शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। गर्म पानी में आप थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इससे भी आपको ऊर्जा मिलेगी। 
  3. चेहरे की झुर्रियां होंगी कम: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो तुरंत गर्म पानी पीना शुरू कर दें। गर्म पानी त्वचा में कसाव लाता है। 

रीठा और शिकाकाई से बनाएं ये होममेड शैम्पू, 1 हफ्ते में ही रुक जाएगा बालों का झड़ना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल