1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इन 5 चीजों के बिना अधूरा है होली का त्योहार, मजेदार बनाना है तो आप भी नोट कर लें

इन 5 चीजों के बिना अधूरा है होली का त्योहार, मजेदार बनाना है तो आप भी नोट कर लें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 22, 2024 11:09 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 11:09 am IST

Holi Must Do Things: होली को लेकर एक अलग ही जोश, उत्साह और उमंग होती है, लेकिन रंगों का ये त्योहार इन 5 चीजों के बिना फीका लगता है। इस बार होली पर इन चीजों को बिल्कुल भी मिस न करें।

होली 2024- India TV Hindi
होली 2024 Image Source : FREEPIK

होली एक ऐसा त्योहार है जो अपने नाम से साथ ही मस्ती, मज़ाक और उल्लास लेकर आता है। होली की खुमारी लोगों पर महीनेभर पहले से ही छाने लगती है। बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारी देखकर बच्चों का मन मचलने लगता है। रंग और गुलाल से दुकाने सज जाती हैं। मिठाई की दुकानों पर तरह-तरह के पकवान और गुजिया के लिए लंबी लाइन लगी रहती है। होली का उत्सव कुछ चीजों के बिना अधूरा माना जाता है। इसलिए होली पर ये 5 चीजें घर में जरूर कर लें, नहीं तो त्योहार का रंग फीका लगेगा।

इन 5 चीजों के बिना फीका लगेगा होली का त्योहार

  1. रंग-गुलाल- होली पर घर आने वाले मेहमानों को लगाने के लिए रंग और गुलाल जरूर रखीद दें। कोशिश करें कि होली के दिन नए और फ्रेश गुलाल का ही इस्तेमाल करें। गुलाल के बिना तो होली एकदम फीकी लगती है। भले ही होली खेलना आपको पसंद हो या न हो, अपने घर-परिवार के लोगों के चेहरे पर गुलाल जरूर  लगाएं। 

  2. गुजिया- होली पर तह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा माना जाता है। होली पर घर में गुजिया बना लें। अगर समय नहीं है तो बाजार से गुजिया जरूर खरीद कर ले आएं। इससे घर में त्योहार की रौनक आती है और होली वाला फील आता है।

  3. ठंडाई- होली वाले दिन सुबह ठंडाई जरूर पी लें। आप चाहें तो बड़ी आसानी से घर में ठंडाई बना सकते हैं। अगर मन न हो तो मार्केट में बनी बनाई या फिर इंस्टेंट ठंडाई मिलती है। इसे बस दूध में घोलकर आसानी से पी सकते हैं। तो होली के दिन ठंडाई का स्वाद जरूर चखें।

  4. दही वड़ा- होली के दिन ज्यादातर घरों में दही वड़ा बनाया जाता है। मिठाई खाने के बाद दही वड़ा का स्वाद बहुत अच्छा लगता है। होली पर आप घर में दही वड़ा जरूर बना लें। अगर समय की कमी है तो आप बाजार से भी दही भल्ला या दही वड़ा खरीदकर खा सकते हैं।

  5. पक्का खाना- होली के दिन ज्यादातर घरों में पक्का खाना बनाया जाता है। इस दिन कुछ लोग हनुमान जी की भी पूजा करते हैं। होली के दिन घर में खीर, पूरी और कचौड़ी बनाएं। आप आलू या फिर दाल की कचौड़ी बनाकर खा सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल