1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कमजोर स्टेमिना वाले पुरुष खाने में शामिल करें ये 4 चीजें, मासंपेशियों की ताकत बढ़ाने के साथ मिलेंगे कई फायदे

कमजोर स्टेमिना वाले पुरुष खाने में शामिल करें ये 4 चीजें, मासंपेशियों की ताकत बढ़ाने के साथ मिलेंगे कई फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 17, 2023 09:16 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 09:16 pm IST

मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए पुरुष कई प्रकार की चीजों की मदद ले सकते हैं। जैसे खाने में उन फूड्स को शामिल करना जो कि मूड बूस्ट करने के साथ शरीर में कई प्रकार की चीजों को सही करने में मदद करे।

Foods For Stamina building- India TV Hindi
Foods For Stamina building Image Source : FREEPIK

Foods For Stamina building: पुरुषों में स्टेमिना का कमजोर होना एक बड़ी समस्या रही है। ये न सिर्फ निजी जिंदगी को प्रभावित करती है बल्कि, ये एक्सरसाइज और मसल्स के नुकसानों का भी कारण बनती है। ऐसी स्थिति में आप अपनी डाइट को सही कर लें तो इस समस्या से उबर सकते हैं। इसी काम में आपकी मदद करने के लिए हम कुछ फूड्स लाएं हैं जो कि स्टेमिना बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर चीजें आपको अपने घरों में मिल जाएंगी। तो, आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में विस्तार से।

कमजोर स्टेमिना वाले पुरुषों को क्या खाना चाहिए? जानें 4 फूड्स- Foods For Stamina building in men in hindi

1.चना-गुड़ खाएं

चना गुड़ खाना पुरुषों की सेहत के लिए हमेशा से फायदेमंद माना गया है। दरअसल, चना जहां प्रोटीन से भरपूर है वहीं, गुड़ का आयरन शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करता है। जब आप इन दोनों को एक साथ मिला कर खाते हैं तो ये पुरुषों में ये स्टेमिना बूस्ट करने में मदद करता है। 

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज सलाद में जरूर खाएं ये 1 चीज, खून में चिपके फैट लिपिड को कर देगा बाहर

2. मूंगफली का सेवन करें

मूंगफली, पुरुषों के लिए स्टेमिना बूस्टर का काम करता है। पहले तो इसका ओमेगा-3 मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है। साथ ही ये मूड बूस्टर भी है। इसके अलावा मूंगफली का प्रोटीन और हेल्दी फैट भी पुरुषों की स्टेमिना बूस्टिंग में मददगार हो सकते हैं। 

stamina_building
Image Source : FREEPIKstamina_building

3. मूसली खाएं

मूसली, पुरुषों की स्टेमिना बढ़ाने में मदद कर सकता है। दरअसल, मूसली की खास बात ये है कि इसमें तमाम प्रकार से प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट पाए जाते हैं। इसके अलावा इनके फैट पुरुषों में स्टेमिना बूस्ट करने में मदद करते है और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाते हैं। 

सफेद बाल वालों के लिए बड़े काम की चीज है लोहे की कढ़ाई, ऐसे करें इस्तेमाल

 

4. केसर वाला दूध पिएं

केसर वाला दूध पुरुषों की स्टेमिना बढ़ाने में मदद कर सकता है। केसर का खास गुण ये है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट नसों को शांत करते हैं और मूड बूस्टर की तरह काम करते हैं। जब आप रात में केसर वाले दूध का सेवन करते हैं तो ये नींद को बेहतर बनाने के साथ स्टेमिना बिल्डिंग में मदद कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल