क्या आपके घर की रसोई, बाथरूम या लिविंग रूम में हमेशा कॉकरोच दिखते हैं? खासतौर पर लाख साफ सफाई के बाद भी रसोईघर में कॉकरोच दिख ही जाता है। अगर आप भी अपने घर में कॉकरोच की फ़ौज से परेशान हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए कंटेंट क्रिएटर और एंटरप्रेन्योर पूनम देवनानी के इस बेहतरीन उपाय को आज़मा सकते हैं। उन्होंने यू ट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसम बता रही हैं कि आप कैसे कॉकरोच को अपने घर से भगा सकते हैं?
घर से कॉकरोच भगाने के लिए आज़माए ये उपाय:
-
चीनी और बेकिंग सोडा का मिश्रण: दो बड़े चम्मच चीनी पाउडर लें। चीनी कॉकरोच को अपनी तरफ खींचने का काम करती हैं। दो चम्मच बेकिंग सोडा लें। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल इन चीजों के लिए किया जाता है। अब, इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पाउडर को आप सुखी जगहों पर रखें। चीनी की खुशबू से कॉकरोच बाहर निकलकर आते हैं और उसे खाने की कोशिश करेंगे। जिससे उनका सफाया हो जाएगा।
-
शैम्पू या बाथ लिक्विड का इस्तेमाल: अगर आप इस पाउडर के मिश्रण को और भी स्ट्रांग बनाना चाहहते हैं तो आप इस पाउडर में शैम्पू या बाथ लिक्विड का इस्तेमाल करें। और इन्हें एक छोटे छोटे डिब्बे में निकालकर वहां रखें जहां से कॉकरोच निकलते हैं। आप इस घोल के ऊपर हल्का चीनी का पाउडर छिडकें। चीनी की पाउडर की खुशबू से कॉकरोच जल्दी बाहर निकलकर आते हैं और चखते हुए उनका सफाया हो जाएगा।
कहां कहां रखें ये मिश्रण?
कॉकरोच को घर से भगाने के लिए आप इस सूखे पाउडर को आप घर के कोनों, सिंक के नीचे, कचरे के डिब्बे के आसपास, गैस के आसपास , फ्रिज के पास, ड्रावर, किचन प्लेटफ्रॉम, मिक्सर एरिया के आसपास रख सकते हैं। इन जगहों पर इस पाउडर या लिक्विड के मिश्रण को रखने से आपके घर में कॉकरोच का सफाया हो जाएगा।
इस नुस्खें के अलावा आप अपने घर की हाइजीन का अच्छी तरह से ख्याल रखें। हर दिन साफ सफाई करें। घर में खाने की चीजों को इधर उधर फैलाकर न रखें। हफ्ते में एक दो बार डीप क्लीनिंग करें। इससे आपके घर में कॉकरोच और कीड़े मकोड़े नहीं आएंगे।