1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पेट की गर्मी को बाहर निकालकर बॉडी को ठंडक पहुंचाती हैं ये हरी पत्तियां, लू लगने से बचा रहेगा शरीर

पेट की गर्मी को बाहर निकालकर बॉडी को ठंडक पहुंचाती हैं ये हरी पत्तियां, लू लगने से बचा रहेगा शरीर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 15, 2023 04:59 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 04:59 pm IST

पेपरमिंट टी चाय टेस्टी और हेल्दी होती है। इसके सेवन से आपके शरीर से गर्मी को बाहर निकालने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं पेपरमिंट टी कैसे बनाएं।

pudina se hone wale fayde- India TV Hindi
pudina se hone wale fayde Image Source : FREEPIK

पुदीना, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे गुणों से भरपूर होता है। पुदीने में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिसके सेवन से आपको तुरंत ताजगी भरा महसूस होता है। पुदीने का इस्तेमाल अमूमन गर्मियों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। छाछ हो या आम पन्ना इसका इस्तेमाल इन दोनों में किया जाता है। इसके अलावा ये कैंडीज टूथपेस्ट से लेकर माउथ फ्रेशनर्स में इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना बेहतर पाचन को बढ़ावा देता है, मितली को रोकता है, सांस की समस्याओं, अवसाद-थकान को दूर करने में मदद करता है। वहीं पुदीने में मेन्थॉल, मेन्थोन और लिमोनेन जैसे कई एसेंशियल ऑयल पाए जाते हैं जो आपके खराब पेट को सही करने में मददगार साबित होते हैं। क्या कभी आपने पुदीने की चाय ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पेपरमिंट टी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पेपरमिंट टी चाय टेस्टी और हेल्दी होती है। इसके सेवन से आपके शरीर से गर्मी को बाहर निकालने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं पेपरमिंट टी कैसे बनाएं।

पेपरमिंट टी बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

  1. पानी 2 कप 
  2. पुदीने के पत्ते 15 ताजे 
  3. शहद 1 बड़ा चम्मच 
  4. आइस क्यूब्स 4-5 

विटामिन बी12 की कमी से नसें हो जाती हैं बेजान, उठना बैठना भी हो जाता है मुश्किल, तुरंत डाइट में शामिल करें ये चीजें

इसके चाय से ये बीमारियां होंगी कंट्रोल

  1. संक्रमण का जोखिम होता है कम
  2. माइग्रेन में पा सकते हैं आराम
  3. नींद में होता है सुधार
  4. पेट कम करने के लिए बेहद फायदेमंद

10 रुपए की यह सब्जी डायबिटीज का हमेशा के लिए करेगी काम तमाम, इसका जूस है कोलेस्ट्रॉल का काल

पेपरमिंट टी कैसे बनाएं?

पेपरमिंट टी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें। फिर आप इसमें पानी डालें और 1 उबाल आने तक पकाएं। इसके बाद आप इसमें पुदीने के पत्ते डालें। फिर आप इसको धीमी आंच पर करीब 4-5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद आप गैस को बंद करके इसको थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। फिर आप एक गिलास में आइस क्यूब्स और पेपरमिंट टी डालें। इसके बाद आप इसमें शहद और नींबू का रस डालकर मिला लें। अब आपकी हेल्दी पेपरमिंट टी बनकर तैयार हो चुका है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

H3N2 के साथ स्वाइन फ्लू ने भी मचाया तांडव, केंद्र सरकार ने अलर्ट रहने की दी चेतावनी

अगर आप भी खड़े होकर पानी पीते हैं तो हो जाएं सावधान वरना इन गंभीर समस्याओं के हो जाएंगे शिकार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल