1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना Gym के घर पर करें पहाड़ चढ़ने वाली ये एक्सरसाइज, जानिए कैसे करें माउंटेन क्लाइम्बर और क्या हैं फायदे

बिना Gym के घर पर करें पहाड़ चढ़ने वाली ये एक्सरसाइज, जानिए कैसे करें माउंटेन क्लाइम्बर और क्या हैं फायदे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 01, 2024 03:14 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 03:16 pm IST

बिना जिम के आप घर पर आसानी से वर्कआउट कर सकते हैं। पेट पर जमा जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए आप घर में माउंटेन क्लाइम्बर कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को पहाड़ पर चढ़ने की तरह किया जाता है। जानिए माउंटेन क्लाइम्बिंग करने का सही तरीका।

Mountain Climbing exercise- India TV Hindi
Mountain Climbing exercise Image Source : FREEPIK

वजन घटाने के लिए घर में रहकर आप माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज (Mountain Climbers Exercise) कर सकते हैं। ये ऐसी एक्सरसाइज है जिसके लिए आपको किसी भी टूल की जरूरत नहीं पड़ती है। पेट पर जमा चर्बी को घटाने में माउंटेन क्लाइम्बर असरदाम एक्सरसाइज है। अगर आप हेल्दी डाइट के साथ ही सिर्फ ये एक एक्सरसाइज भी रोज करते हैं तो आपका वजन कम हो सकता है। खासतौर से बेली फैट घटाने में माउंटेन क्लाइम्बर मदद करती है। जानिए घर पर कैसे करें माउंटेन क्लाइम्बर और क्या हैं इसके फायदे?

दरअसल माउंटेन क्लाइम्बर से आपकी पूरी बॉडी का वर्कआउट (full body workout) हो जाता है। शरीर को टोन करने से लेकर एब्स बनाने तक में माउंटेन क्लाइम्बर मददगार साबित होती है। इसे आप इंटेंस कार्डियो एक्सरसाइज भी कह सकते हैं। जो तेजी से वजन घटाने में आपकी मदद करेगी।

माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज कैसे करें (Mountain Climbers Exercise Step By Step)

  • माउंटेन क्लाइम्बर करने के लिए आपको प्लैंक की पोजीशन में आना होगा।

  • अब अपनी कोर मसल्स को थोड़ा टाइट कर लें और पैरों को आगे की ओर लेकर जाएं जैसे पहाड़ पर चढ़ते हैं।

  • अब वापस अपने पैर को उसी पॉजीशन में लेकर जाएं और दूसरे पैर से भी उसी तरह आगे बढ़ाते हुए पीछे लेकर जाएं।

  • इस प्रक्रिया में आपके हाथ स्थिर रहेंगे और सिर्फ पैरों से चढ़ने जैसे एक्सरसाइज तेजी से करनी है।

  • आप शुरूआत में 20-30 बार का एक सेट करें और फिर इसे 40 पर लेकर जाएं। 

  • माउंटेन क्लाइम्बर के आपको कम से कम 3-4 सेट एक बार में जरूर करने चाहिए।

  • माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज के फायदे

  • माउंटेन क्लाइम्बर करने से बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है। इससे पेट की चर्बी तेजी से कम होती है।

  • माउंटेन क्लाइम्बर एक कार्डियो एक्सरसाइज है जिसे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।

  • इसे माउंटेन एक्सरसाइज या पर्वतारोही व्यायाम भी कहते हैं जो आपके शरीर को स्ट्रेंथ देती है।

  • कोर मसल्स को मजबूत बनाने में भी माउंटेन एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती है।

  • माउंटेन क्लाइम्बर एक्सरसाइज करने से आपके पूरे शरीर का वजन कम होता है।

  • माउंटेन क्लाइम्बर से कंधे, हाथ और छाती की अच्छी एक्सरसाइज होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल