1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना सांचे के भी बनेगा शानदार गुजिया, बस ट्राई करके देखें ये तरीका

बिना सांचे के भी बनेगा शानदार गुजिया, बस ट्राई करके देखें ये तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 26, 2026 01:20 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 01:20 pm IST

बिना सांचे के गुजिया बनाना न केवल आसान है, बल्कि इससे आपकी गुजिया ज्यादा पारंपरिक और सुंदर भी दिखती हैं। सांचे के बिना गुजिया को सील करने के लिए आप कांटे या हाथ की कलाकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिना सांचे के गुजिया कैसे बनाएं?- India TV Hindi
बिना सांचे के गुजिया कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

होली का त्योहार गुजिया के बिना अधूरा सा लगता है। रंगों के इस त्योहार के मौके पर लगभग हर घर में गुजिया बनाई जाती है। गुजिया बनाना काफी मेहनत का काम है। ऐसे में ज्यादातर घरों में इसे बनाने के लिए सांचे का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं उन लोगों को काफी दिक्कत आ सकती है जिनके पास सांचा नहीं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम बिना सांचे के गुजिया बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।  

1. लोई तैयार करना

सबसे पहले मैदा की एक छोटी लोई लें और उसे पूरी के आकार में बेल लें। ध्यान रहे कि किनारे बहुत ज्यादा मोटे न हों,ताकि वे अच्छे से मुड़ सकें।

2. स्टफिंग भरना
पूरी के बीच में एक चम्मच तैयार मावा का मिश्रण रखें। किनारों पर उंगली से थोड़ा सा पानी या दूध लगाएं। इससे गुजिया तलते समय खुलेगी नहीं।

3. सील करने का तरीका
कांटे वाला डिज़ाइन 
यह सबसे सरल और आधुनिक तरीका है। पूरी को आधा मोड़कर गुजिया का आकार दें और किनारों को उंगलियों से दबाकर चिपका दें। अब एक कांटा लें और उसके नुकीले हिस्से से किनारों पर हल्के हाथ से दबाव डालें। इससे किनारों पर एक बहुत ही सुंदर लाइनिंग वाला डिज़ाइन बन जाएगा और गुजिया अच्छे से लॉक हो जाएगी।

हाथ से करें सील
किनारों को चिपकाने के बाद, एक कोने से मैदे को थोड़ा सा चुटकी में पकड़कर अंदर की तरफ मोड़ें। अगले हिस्से को भी उसी तरह दबाकर पहले वाले मोड़ के ऊपर लाएं। इसी तरह पूरी गुजिया के किनारे को 'रस्सी' की तरह गूंथते जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल