1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Easy Trick To Shell Green Peas: बिना मेहनत के सिर्फ 10 मिनट में छिल जाएंगे किलो दो किलो मटर, अपनाकर देखें ये तरीका

Easy Trick To Shell Green Peas: बिना मेहनत के सिर्फ 10 मिनट में छिल जाएंगे किलो दो किलो मटर, अपनाकर देखें ये तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 07, 2026 10:07 am IST,  Updated : Jan 07, 2026 10:07 am IST

Easy Trick To Shell Green Peas: सर्दियों में मटर खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इसे छीलना काफी मुश्किल काम लगता है। लेकिन एक आसान ट्रिक की मदद से आप किलो दो किलो मटर सिर्फ 10 मिनट में छिल सकते हैं।

मटर छीलने का आसान तरीका - India TV Hindi
मटर छीलने का आसान तरीका Image Source : FREEPIK

Easy Trick To Shell Green Peas: एक ऐसी सब्जी है जिसका सर्दियों में खूब खाया जाता है। इतना ही नहीं इस सब्जी को किसी भी सब्जी में डाला जाता है। ये सब्जी छोटे छोटे दानों वाली हरी मटर है। हरी मटर सर्दियों में खूब खाई जाती है। बाजारों से लेकर घर तक में हरी मटर हर सब्जी में नज़र आती है। मटर से बनी सब्जी या पराठे खाना सभी को पसंद आता है लेकिन छीलने के नाम पर लोगों को काफी परेशानी होती है। थोड़ी सी मटर को छीलने में भी काफी समय लगता है। वहीं अगर ज्यादा मटर छीलनी हो तो बैठे बैठे कमर, पीठ में दर्द होने लगता है, साथ ही इसे छीलके छीलते भी मन ऊब जाता है। लेकिन अब टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से किलो दो किलो मटर छिल सकते हैं।

पहले मटर को करें गर्म

सबसे पहले एक बड़े से बर्तन में पानी गर्म करें। पानी को उबालना नहीं है। उबलने से पहले इसे बंद कर दें। अब इसमें मटर की फलियां डालें और इसे ढककर दो से तीन मिनट तक रहने दें। इससे मटर का छिलका सॉफ्ट हो जाएगा और दाने आसानी से निकल जाएंगे।

फिर ठंडे पानी का देखें कमाल

अब मटर को निकालकर ठंडे पानी में तुरंत डालें। गर्म और ठंडे पानी के फर्क से मटर की फली ढीली पड़ जाएगी। ऐसा करने से इसे छीलना काफी आसान हो जाएगा।

छिले मटर

ठंडे पानी में डालने के बाद मटर की फली को थोड़ा सा दबाएं। आप देखेंगे कि दाने खुज-ब-खुद बाहर आ जाएंगे। इसमें न मेहनत लगेगी और न ही नाखून खराब होंगे। इस आसान ट्रिक से आप 1-2 किलो मटर आसानी से छिल सकेंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल