1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सूती कपड़ों में आ जाएगी जान, बस चावल के पानी के साथ करें ये काम

सूती कपड़ों में आ जाएगी जान, बस चावल के पानी के साथ करें ये काम

 Published : Apr 05, 2024 11:45 am IST,  Updated : Apr 05, 2024 11:45 am IST

आपने देखा होगा कि सूती कपड़ों को धो दो तो ऐसा लगता है जैसे कि इसमें जान ही नहीं है। ऐसे में आप चावल का पानी कपड़ों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें जान ला सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

tips for cotton clothes - India TV Hindi
tips for cotton clothes Image Source : SOCIAL

कपड़ों में कलफ डालना आपने सुना होगा। दरअसल, ये खासकर सूती कपड़ों की बनावट को बेहतर बनाए रखने और इसमें एक जान लाने का तरीका है। इससे होता ये है कि सूती कपड़ों के एक-एक सूत में जान आ जाती है और ये एक सीध में आ जाते हैं। इनमें मुचड़न नहीं होती और कपड़ों में जान आ जाती है। पर सवाल ये है कि आप कपड़ों में कलफ कैसे डाल सकते हैं। इसका सही तरीका क्या है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

चावल के पानी से इस तरह बनाएं कपड़ों के लिए कलफ

चावल के पानी से आप आसानी से अपने कपड़ों के लिए कलफ बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले करना ये है कि चावल को ऐसे पकाएं कि इसका पानी मिकल आए यानी कि इसका मांड। इसके अलावा अगर आप भगोने में चावल बनाते हैं तो उस पानी को निकालकर इस्तेमाल करें ताकि ये इस्तेमाल में भी आ जाए और बर्बाद न हो। फिर इस पानी में अपने कपड़ों को भिगोकर रख दें। ये लगभग 30 से 40 मिनट तक भिगोकर रख दें। फिर कपड़ों को इससे निकालकर सूखने के लिए डाल दें। सूखने के बाद कपड़े बिलकुल टाइट हो जाएंगे।

kapdo me kalaf kaise lagaye
Image Source : SOCIALkapdo me kalaf kaise lagaye

दूसरा तरीका

कपड़ों में ज्यादा कलफ डालने के लिए आप मैदा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि चावल का पानी लें और इसमें आधा चम्मच मैदा मिलाएं। असे ऐसे पकाएं कि ये इक्ट्ठा न हो। फिर इसमें पानी डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा पानी और मिला लें और अच्छी तरह से मिल जाने के बाद इसमें कपड़ा भिगोकर रख दें।

अब 30 से 40 मिनट के बाद कपड़े को पानी से बाहर निकालें और फिर सूखने के लिए डाल दें। इस तरह से कपड़ों के लिए ये तरीका कारगर आसानी से काम आता है और इसके टैक्सचर को बेहतर बनाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल