1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 99% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, जानें इसे बनाने का एकदम सही तरीका, पहली चुस्की में ही आ जाएगा स्वाद

99% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, जानें इसे बनाने का एकदम सही तरीका, पहली चुस्की में ही आ जाएगा स्वाद

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 03, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 05:33 pm IST

क्या आप जानते हैं आधे से ज़्यादा लोगों को चाय बनाने का सही तरीका नहीं पता है। इसी वजह से चाय उतनी स्वादिष्ट नहीं बन पाती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं चाय बनाने की एकदम देसी और परफेक्ट रेसिपी

चाय बनाने का तरीका- India TV Hindi
चाय बनाने का तरीका Image Source : YOUTUBE -@MAYEKAISEKARU

सुबह और शाम की नींद अगर किसी चीज़ से टूटती है, तो वो है एक कप कड़क चाय। उबलते दूध की महक, अदरक का स्वाद और इलायची की खुशबू के कॉम्बिनेशन से बनती है वो परफेक्ट चाय, जो न सिर्फ़ थकान मिटाती है बल्कि मूड को एकदम फ्रेश कर देती है। चाहे सुबह की भागदौड़ से पहले की तैयारी हो या दिनभर की थकावट के बाद की राहत एक कप चाय हर पल को खास बना देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ज़्यादातर लोग चाय तो रोज़ बनाते हैं, पर सही तरीके से नहीं? यही वजह है कि चाय में वो स्वाद और सुगंध नहीं आ पाती जो मन को सुकून दे सके। परफेक्ट चाय बनाने की अपनी एक कला होती है। सही अनुपात में पानी, दूध, चायपत्ती और मसालों के मेल से तैयार होती है कड़क चाय। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं घर पर चाय बनाने का एकदम देसीऔर परफेक्ट तरीका

कड़क चाय बनाने का सही तरीका?

  • चाय बनाने के लिए आपको अपनी चाय में दूध की मात्रा थोड़ी ज्यादा और पानी की मात्रा कम रखनी होगी। इसके अलावा आपको इसे बनाने के तरीके में भी थोड़ा बदलाव करना होगा। 

  • सबसे पहले चाय का भगोना लें और इसमें दूध डालकर गैस पर चढ़ा दें। इसके बाद दूध जब उबलने लगे तो इसमें इलायची कूटकर मिला लें। थोड़ी देर में चायपत्ती डालें और इसे पकने दें। इसी दौरान आपको 1 टुकड़ा अदरक, 4 लौंग और 2 काली मिर्च कूटकर रख लेना है। 

  • अब जब चाय पकती नजर आए तो इसमें आधा से 1 कप पानी मिलाएं। इसमें जरूरत अनुसार चीनी डालें। फिर इसमें अदरक, लौंग और काली मिर्च डालें। सबको अब पकने दें। धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट चाय पकाएं। जब चाय एक दम गाढ़ी दिखने लगेगी और चाय की खुशबू आने लगेगी तब गैस ऑफ कर लें। इस चाय को कप में छानकर सर्व करें।

  • तो, आपको होटल जैसी चाय पीनी है तो चाय बनाने के अपने तरीके में थोड़ा बदलाव करें। घर पर इस तरह से चाय बनाकर देखें और फिर चाय के स्वाद की तुलना करें। अगर आपको ये चाय अच्छी लगेगी तो आप इसे आगे भी बना सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल