1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दक्षिण भारत का फेमस सांभर मसाला घर पर भी कर सकते हैं तैयार, ऐसे करेंगे स्टोर तो महीनों तक नहीं होगा खराब, नोट करें प्रोसेस

दक्षिण भारत का फेमस सांभर मसाला घर पर भी कर सकते हैं तैयार, ऐसे करेंगे स्टोर तो महीनों तक नहीं होगा खराब, नोट करें प्रोसेस

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 31, 2026 11:58 am IST,  Updated : Mar 31, 2026 11:58 am IST

How To Make South Indian Sambar Masala: सांभर मसाला किसी भी सब्जी का स्वाद दोगुना बढ़ा देता है। अगर आप चाहे तो इस मसाले को घर पर भी बना सकते हैं। चलिए नोट कर लीजिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

सांबर मसाला- India TV Hindi
सांबर मसाला Image Source : YOUTUBE - @KABITASKITCHENQUICKRECIPES

सांभर मसाला मुख्य रूप से दक्षिण भारत (Tamil Nadu, Karnataka, Kerala, Andhra Pradesh) का एक पारंपरिक मसाला मिश्रण है। यह दाल, इमली और मसालों का एक अनूठा मिश्रण है जो दक्षिण भारतीय व्यंजनों का अभिन्न हिस्सा है। इसका इस्तेमाल सांभर से लेकर सब्जियों को बनाने में खूब किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह मसाला (How To Make South Indian Sambar Masala) आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं, चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं?

सांभर मसाला बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Sambar Masala:

साबुत धनिया (1/4 कप), चना दाल (1 बड़ा चम्मच), उड़द दाल (1 बड़ा चम्मच), मेथी दाना (1/2 छोटा चम्मच), जीरा (1 चम्मच), राई (1 चम्मच), सूखी लाल मिर्च (8-10), करी पत्ता (1/4 कप), हींग (2 चुटकी), हल्दी पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)

कैसे बनाएं सांभर मसाला? How to make Sambar Masala at home?

  • पहला स्टेप: घर पर खुशबूदार सांभर मसाला बनाने के लिए गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। अब धीमी आंच पर, साबुत धनिया, चना दाल, उड़द दाल, मेथी दाना, जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता को सुनहरा होने तक एक साथ भूनें।

  • दूसरा स्टेप: आप इन सभी मसालों को अलग अलग भी भून सकते हैं।इस बात का ध्याना रखें कि मसाले को सूखा ही भूनना चाहिए, बिना तेल के। धीमी आंच पर भूनें ताकि मसाले जलें नहीं और अच्छी खुशबू आए।

  • तीसरा स्टेप: भुने हुए मसालों को पूरी तरह से ठंडा होने दें, फिर मिक्सी में हींग और हल्दी के साथ बारीक पीस लें। इस मसाले में हींग का इस्तेमाल जरूर करें, इससे स्वाद बढ़ जाता है।  आपका स्वादिष्ट सांभर मसाला बनकर तैयार है।

  • चौथा स्टेप: जब मसाले ठंडा हो जाए तब इसके बाद उसे कांच के एयर-टाइट कंटेनर में रखें। एयर-टाइट कंटेनर में रखने से मसालों को 4-6 महीने तक स्टोर किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल