1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जलजीरा में कौन सा मसाला पड़ता है? घर पर ऐसे करें तैयार और महीनों तक करें इस्तेमाल

जलजीरा में कौन सा मसाला पड़ता है? घर पर ऐसे करें तैयार और महीनों तक करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 06, 2026 12:11 pm IST,  Updated : May 06, 2026 12:11 pm IST

घर का बना जलजीरा न सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि बिना किसी प्रिजर्वेटिव के लंबे समय तक चल सकता है। बस एक बार मसाला बनाइए और पूरे समर एन्जॉय कीजिए।

जलजीरा- India TV Hindi
जलजीरा Image Source : YOUTUBE - @ASHUS VEG DELICACIES

चिलचिलाती गर्मी में खुद को तरोताजा और डिहाइड्रेटेड रखने के लिए ज़रूरी है कि आप खूब पानी पिएं। पानी के साथ साथ लोग छाछ, नींबू पानी का भी खूब सेवन करते हैं। आप इनके साथ जलजीरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए जलजीरा भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसका खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप बाजार का बना हुआ जलजीरा पीने से बचना चाहते हैं, तो घर पर ही इसका मसाला तैयार कर सकते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर जलजीरा मसाला कैसे बनाएं और स्टोर करने के तरीके।

जलजीरा मसाले में क्या-क्या पड़ता है?

जीरा (भुना हुआ),  काला नमक, सादा नमक, सूखा पुदीना पाउडर, काली मिर्च, सूखी अदरक, हींग चुटकी भर, आमचूर पाउडर या इमली पाउडर या चाट मसाला

जलजीरा मसाला बनाने की विधि?

सबसे पहले जीरा को हल्का भून लें और ठंडा होने दें। अब सभी मसालों को एक साथ मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। तैयार मसाले को एयरटाइट कंटेनर में भरकर सूखी जगह पर रखें। यह मसाला आप महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

जलजीरा बनाने का तरीका:

  • पहला स्टेप: एक गिलास ठंडा पानी लें, उसमें 1-2 चम्मच तैयार जलजीरा मसाला डालें। 

  • दूसरा स्टेप: आप, चाहें तो थोड़ा नींबू का रस और बर्फ भी डाल सकते हैं। अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें। अगर आप और ज्यादा फ्रेश स्वाद चाहते हैं, तो इसमें ताजा पुदीना और धनिया पीसकर भी मिला सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल