1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. खरबूजा मीठा है या फीका, खरीदने से पहले इस तरह से कर सकते हैं इस फल की मिठास की पहचान

खरबूजा मीठा है या फीका, खरीदने से पहले इस तरह से कर सकते हैं इस फल की मिठास की पहचान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 28, 2025 11:32 am IST,  Updated : Mar 28, 2025 11:32 am IST

क्या आपको भी मीठा-मीठा खरबूजा खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको भी खरबूजे की मिठास को पहचानने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

मीठे खरबूजे की पहचान कैसे करें?- India TV Hindi
मीठे खरबूजे की पहचान कैसे करें? Image Source : FREEPIK

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग खरबूजे और तरबूज जैसे फलों को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गर्मी में खरबूजा खाना आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। खरबूजा जितना ज्यादा मीठा होता है, उसका टेस्ट उतनी ही ज्यादा अच्छा लगता है। आइए खरबूजे की मिठास को चेक करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

अपनाएं ये तरीके

अगर आप खरबूजे को बिना काटे उसकी मिठास के बारे में अंदाजा लगाना चाहते हैं, तो आपको इस फल को सूंघकर देखना चाहिए। मीठे खरबूजे में से नेचुरल खुशबू आती है। वहीं, अगर खरबूजे से खुशबू नहीं आ रही है या फिर घास जैसी महक आ रही है, तो वो फीका निकल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खुशबू के अलावा भी कुछ चीजों पर ध्यान देकर खरबूजे की मिठास के बारे में पता लगाया जा सकता है।

रंग पर ध्यान दें

पके और मीठे खरबूजे का रंग पीला या फिर हल्का नारंगी होता है। वहीं, कच्चा खरबूजा हरे रंग का होता है। अगर खरबूजे पर गहरे और घने जालीदार निशान हैं, तो खरबूजा मीठा हो सकता है। इसके अलावा आप इस फल को थपथपाकर भी इसकी मिठास का अंदाजा लगा सकते हैं। खरबूजे को थपथपाएं, अगर गूंजने की आवाज आती है, तो समझ जाइए कि खरबूजा पका हुआ और मीठा है।

सेहत के लिए फायदेमंद

खरबूजे में पानी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि इस फल को खाने से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। गर्मियों में खरबूजे का सेवन कर आप अपने शरीर को अंदर से ठंडा रख सकते हैं। इसके अलावा खरबूजे में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से इस फल को कंज्यूम करके सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल