1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Miss World 2024 में इस ख़ास सम्मान से नवाजी गईं नीता अंबानी, बनारसी जंगला साड़ी में आईं नज़र

Miss World 2024 में इस ख़ास सम्मान से नवाजी गईं नीता अंबानी, बनारसी जंगला साड़ी में आईं नज़र

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 10, 2024 01:13 pm IST,  Updated : Mar 10, 2024 01:41 pm IST

Miss World 2024 के इवेंट के दौरान नीता अंबानी ने काले रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। ब्लैक कलर की साड़ी में नीता अंबानी का ग्रेसफुल अंदाज देखकर हर कोई उनकी तरफ देखता ही रह गया। चलिए आपको बताते हैं नीता अंबानी द्वारा पहनी गई साड़ी में क्या ख़ास बात थी?

Nita Ambani - India TV Hindi
Nita Ambani Image Source : FILE PHOTO

अंबानी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में बीते दिन यानी 9 मार्च को Miss World 2024 का भव्य आयोजन किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर टीवी के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी मिस वर्ल्ड के इस इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट के दौरान उन्होंने काले रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। ब्लैक कलर की साड़ी में नीता अंबानी का ग्रेसफुल अंदाज देखकर हर कोई उनकी तरफ देखता ही रह गया। इस इवेंट में उनके द्वारा पहनी गई साड़ी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। चलिए आपको बताते हैं नीता अंबानी द्वारा पहनी गई साड़ी में क्या ख़ास बात थी साथ ही Miss World 2024 में उन्हें उन्हें किस ख़ास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया? 

Nita Ambani Saree
Image Source : FILE PHOTO Nita Ambani Saree

बनारसी जंगला साड़ी में दिखीं नीता अंबानी

मिस वर्ल्ड 2024 इवेंट के लिए नीता अंबानी ने ट्रेडिशनल लुक लिया आज़माया था। इस ब्यूटी प्रेजेंट में नीता अंबानी को काले रंग की बनारसी 'जंगला साड़ी में' शिरकत करते हुए देखा गया। उनके इवेंट में आते ही सबकी निगाहें उनपर थम गईं। उनका ग्रेसफुल लुक सबको अपनी तरफ बेहद आकर्षित कर रहा था। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने बनारसी साड़ी के साथ ब्लैक कलर की बिंदी लगाई हुई थी। बालों को खुला रख हैवी इयररिंग्स पहने नीता अंबानी बेहद दिलकश लग रही थीं। इस साड़ी पर सोने की ज़री और सिल्क का बेहद अलहदा काम था। इसे मशीन नहीं बल्कि हाथों द्वारा तैयार किया गया था। इस साड़ी पर मीनाकारी का भी बहुत बारीक काम किया गया था। इस साड़ी को श्री मोहम्मद इस्लाम. स्वदेश और मनीष मल्होत्रा ने मिलकर बनाया था, जिसे नीता अंबानी ने पहनकर और भी खूबसूरत बना दिया।

Nita Ambani Saree
Image Source : FILE PHOTO Nita Ambani Saree

नीता अंबानी को मिला यह खास अवार्ड

आपको बता दें,  71वें मिस वर्ल्ड 2024 के इवेंट में नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड पूरी दुनिया में मानवता को प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले सीबीई द्वारा नीता अंबानी को 'ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीता अंबानी ने सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं दीं साथ ही अलग-अलग देश से आई सभी सुंदरियों का स्वागत भी किया। 

एक बार फिर शादी कर रहे हैं रूपर्ट मर्डोक, अपने से 25 साल छोटी एलेना झुकोवा से की सगाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल