1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. R Madhavan ने बताया 21 दिन में वेट लूज करने का राज, आप भी फॉलो कर सकते हैं एक्टर का ये तरीका

R Madhavan ने बताया 21 दिन में वेट लूज करने का राज, आप भी फॉलो कर सकते हैं एक्टर का ये तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 21, 2024 05:09 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 05:09 pm IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको पॉपुलर एक्टर आर माधवन की वेट लॉस जर्नी से जरूर इंस्पिरेशन लेनी चाहिए।

आर माधवन- India TV Hindi
आर माधवन Image Source : INSTAGRAM

पॉपुलर एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर आर माधवन की फिटनेस अक्सर फैंस को इंस्पायर करती है। 54 साल की उम्र में भी आर माधवन ने अपनी फिटनेस को इतना ज्यादा मेंटेन किया हुआ है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से कई लोग मोटापे का शिकार बनते जा रहे हैं। ऐसे में आपको भी आर माधवन से फिटनेस की कुछ टिप्स ले लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि एक्टर की फिटनेस के पीछे क्या राज है...

आर माधवन का रूटीन

एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने किस तरह से महज 21 दिनों के अंदर अपना वजन घटाया। वेट लूज करने के लिए आर माधवन ने सॉलिड डाइट की जगह लिक्विड डाइट पर फोकस किया। इसके अलावा एक्टर 6:45 तक डिनर कर लेते थे। 21 दिनों में वजन घटाने के लिए एक्टर ने जंक फूड और बाहर के खाने से भी परहेज किया। 

वेट कंट्रोल कर सकता है हेल्दी रूटीन

21 दिनों के अंदर वेट लूज करना चैलेंजिंग तो है लेकिन सही तरीके को फॉलो कर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। एक्टर ने वेट लूज करने के लिए फास्टिंग की मदद भी ली। आप भी इस तरह के रूटीन को फॉलो कर अपने मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। आर माधवन ने इंटरव्यू के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में भी काफी कुछ बताया।

इंटरमिटेंट फास्टिंग का सही तरीका

इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाने को अच्छे से चबाना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपको दोपहर के 3 बजे के बाद कच्चा खाना नहीं खाना है। आपको सिर्फ पका हुआ खाना खाना चाहिए। इसके अलावा सुबह-सुबह वॉक करना और रात में जल्दी सो जाने से भी जल्दी वेट लूज किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो आर माधवन की वेट लॉस जर्नी से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

दुबली-पतली कमर पाने के लिए बेहद असरदार योगासन, महीने भर में दिखाई देने लगेगा असर

रिलेशनशिप के बीच में खोने लगा है रोमांस, टिप्स जो रिश्ते में फिर से भर देंगी रोमांटिक रंग

हिमाचल प्रदेश की इस भूतिया जगह पर जाकर थर-थर कांप जाएंगे आप, होश उड़ा देने वाली रहस्यमयी कहानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल