1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. भिगोकर या भूनकर: भरपूर फायदा पाने के लिए कैसे खाना चाहिए चिया सीड्स?

भिगोकर या भूनकर: भरपूर फायदा पाने के लिए कैसे खाना चाहिए चिया सीड्स?

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 05, 2026 07:53 am IST,  Updated : May 05, 2026 07:53 am IST

चिया सीड्स (Chia Seeds) पोषक तत्वों का खजाना हैं, लेकिन इन्हें खाने का सही तरीका इनके फायदों को कई गुना बढ़ा सकता है। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल जो अक्सर रहता है वो है कि चिया सीड्स को भिगोकर खाना चाहिए या भूनकर। चलिए जानते हैं किस तरह इसका सेवन करना चाहिए।

कैसे खाना चाहिए चिया सीड्स- India TV Hindi
कैसे खाना चाहिए चिया सीड्स Image Source : FREEPIK

चिया सीड्स को एक सुपरफूड माना गया है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। आजकल फीटनेस फ्रीक अपनी डाइट में इसे शामिल करते हैं। इसके अलावा जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं वो भी चिया सीड्स का सेवन करते हैं। इसका सेवन अलग अलग तरह से किया जाता है। कुछ लोग इसे भिगोकर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे भूनकर खाते हैं। लेकिन एक सवाल जो ज्यादातर लोगों के मन में रहता है वो है कि चिया सीड्स को भिगोकर खाना चाहिए या भूनकर। अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चिया सीड्स का सेवन किस तरह करना चाहिए।

चिया सीड्स भिगोकर खाने के फायदे

चिया सीड्स को पानी में भिगोने से ये जेल की तरह बन जाते हैं। इसे पचाने में भी आसानी होती है और शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। इन्हें भिगोकर खाने से शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है। 

पाचन के लिए

ओमेगा-3 से भरपूर चिया सीड्स पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

भुने हुए चिया सीड्स 
चिया सीड्स को भूनने से इनमें एक नटी और क्रंची फ्लेवर एड होता है। इन्हें आप सलाद, ग्रेनोला या स्नैक्स में डालकर खा सकते हैं। चिया सीड्स को हल्का भूनकर खाया जा सकता है लेकिन इसे बहुत ज्यादा गर्म करने से बचें। 

भीगे हुए या भुने हुए 
भीगे हुए चिया सीड्स को पचाना आसान होता है और अवशोषित भी आसानी से हो जाते हैं, जबकि भुने हुए चिया सीड्स को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में चिया सीड्स को भिगोकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल