Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सावधान! ऐसे लोगों से नहीं बनाई दूरी, तो जिंदगी में हमेशा महसूस होगी सुकून की कमी

सावधान! ऐसे लोगों से नहीं बनाई दूरी, तो जिंदगी में हमेशा महसूस होगी सुकून की कमी

Written By: Vanshika Saxena Published : Oct 06, 2024 12:17 pm IST, Updated : Oct 06, 2024 01:36 pm IST

कहीं आप भी इस तरह के लोगों को अपना खास दोस्त समझने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? इस तरह की पर्सनालिटी वाले लोग आपकी जिंदगी में बवाल मचा सकते हैं।

जिंदगी में बवाल मचा सकते हैं ऐसे लोग- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK जिंदगी में बवाल मचा सकते हैं ऐसे लोग

क्या आप इस तरह की पर्सनालिटी वाले लोगों के बारे में जानते हैं जो आपकी लाइफ को उथल-पुथल करके रख सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस तरह के लोगों के बारे में जानकर उनसे दूरी बनाने की कोशिश करनी चाहिए। जीवन में खुशी और शांति बरकरार रखने के लिए इस तरह की पर्सनालिटी वाले लोगों को अवॉइड करना जरूरी है। अगर आप अपने आसपास के किसी भी शख्स के अंदर इस तरह की आदतों को नोटिस करते हैं तो तुरंत सावधान हो जाएं।

  • घमंडी लोग- जिन लोगों को खुद पर घमंड होता है, वो अक्सर दूसरों को नीचा दिखाने का मौका ढूंढते है। इस तरह के लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए वरना आज नहीं तो कल आपके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

  • जलन भाव रखने वाले लोग- जो लोग आपसे जलन का भाव रखते हैं, वो आपको नीचे गिराने की कोशिश कर सकते हैं। यकीन मानिए इस तरह के लोग आपके लिए आस्तीन का सांप साबित हो सकते हैं इसलिए समय रहते सावधान हो जाने में ही आपकी भलाई है।

  • झूठ बोलने वाले लोग- जो लोग बात-बात पर झूठ बोलते हैं या फिर अपने मतलब के लिए दूसरों की चापलूसी करते हैं, वो किसी के भी सगे नहीं हो सकते। इस तरह के लोग आपको कभी भी धोखा दे सकते हैं।

  • नेगेटिव बातचीत करने वाले लोग- जो लोग हमेशा नेगेटिव बातचीत करते रहते हैं और अपनी लाइफ में हमेशा शिकायत करते रहते हैं, उनसे दूरी बना लेने में ही आपकी भलाई है। आपको पॉजिटिव वाइब वाले लोगों के आसपास रहने की कोशिश करनी चाहिए।

अगर आप सुकून भरी जिंदगी जीना चाहते हैं, तो इस तरह की पर्सनालिटी वाले लोगों को अपने करीब न आने दें। इस तरह के लोगों से दोस्ती करने से आपकी लाइफ में उथल-पुथल मच सकती है।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement