1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पेट में छन्नी की तरह काम करती हैं ये 2 चीजें, शरीर में जमा फैट को छानकर बाहर निकाल फेंकती हैं, सुबह उठते ही करें सेवन

पेट में छन्नी की तरह काम करती हैं ये 2 चीजें, शरीर में जमा फैट को छानकर बाहर निकाल फेंकती हैं, सुबह उठते ही करें सेवन

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 30, 2025 08:23 am IST,  Updated : Jan 30, 2025 08:23 am IST

Best Food For Weight Loss In Breakfast: वजन घटाना है तो सुबह उठते ही हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। एक रिसर्च में पता चला है कि सुबह उठते ही अगर आप इन 2 चीजों का सेवन करते हैं तो ये शरीर में जमा फैट को धीरे-धीरे निकाल फेंकती हैं। जानिए वजन घटाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?

वजन घटाने के लिए नाश्ता- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए नाश्ता Image Source : FREEPIK

दिन का पहला मील यानि सुबह उठकर सबसे पहले आप जो भी खाते हैं वो सेहत को काफी प्रभावित करता है। यानि नाश्ते में आप जो भी खाते हैं उससे आपके शरीर, स्वास्थ्य और वजन पर सीधा असर पड़ता है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी सुबह का पहला भोजन सेहत से भरपूर लेने की सलाह देते हैं। आप सुबह जो भी खाते हैं वो दिनभर एनर्जी देता है। वहीं अब एक रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि सुबह नाश्ते में 2 चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। इन दो चीजों में फल और सब्जियां शामिल हैं। जी हां सुबह उठकर फल और सब्जियां खाने से न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी दूर हो जाता है।

वजन घटाने के लिए नाश्ते में क्या खाएं

अमेरिका के वील कॉर्नेल मेडिसिन में हुए एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग सुबह उठकर नाश्ते में फल सब्जियां और सलाद खाते हैं उनके भूख वाले हार्मोंस ज्यादा एक्टिव नहीं होते। जिससे तेजी से मोटापा कम होने लगता है। इस रिसर्च में शामिल डॉक्टर का कहना है कि किसी भी चीज की पौष्टिकता इस बात पर निर्भर करती है कि हम उसके बाद क्या खाते हैं। 

फल सब्जियां जमा फैट को करती हैं क्लीन

सब्जियां और फल हमारे पेट में छन्नी की तरह काम करते हैं। इसमें भरपूर फाइबर होता है। यानि फल और सब्जियां शरीर में जमा गंदगी को साफ करते हैं। फल सब्जियों में पाया जाने वाला फाइबर फैट को क्लीन करने का काम करता है। फाइबर लेने के बाद जब आप कार्ब्स से भरपूर डाइट लेते हैं तो ये शुगर को खून में मिलने से रोकता है। इस तरह आपके खाने से ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज शरीर में नहीं पहुंच पाता है। 

डायबिटीज में असरदार हैं ये 2 चीजें

एक्सपर्ट्स की मानें तो फूड सीक्वेंस से सबसे ज्यादा फायदा डायबिटिक और प्री डायबिटिक लोगों को होता है। हालांकि नॉर्मल लोगों के लिए भी जरूरी है। जैसे अगर आप खाने में चावल खाते हैं और उससे पहले खूब सलाद और सब्जियां खाते हैं तो चावल खाने के बाद भी शरीर में ग्लोकोज की मात्रा ज्यादा नहीं बढ़ती है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत सब्जियों और सलाद से करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल