1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शख्स का दावा, बिना डाइट के घटाया 15 किलो वजन, बताई अपनी वेट लॉस जर्नी

शख्स का दावा, बिना डाइट के घटाया 15 किलो वजन, बताई अपनी वेट लॉस जर्नी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 26, 2026 12:44 pm IST,  Updated : Jun 26, 2026 01:09 pm IST

वजन कम करना सिर्फ फिट रहने तक सीमित नहीं है, ये मानसिक शांति के लिए भी जरूरी है। आज हम हर्ष की वेट लॉस जर्नी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने 15 किलो वजन कम कर सभी के लिए एक फिटनेस गोल सेट किया है।

बिना डाइट के इस युवक ने घटाया 15 किलो वजन- India TV Hindi
बिना डाइट के इस युवक ने घटाया 15 किलो वजन Image Source : INDIA TV

आज के समय में वजन घटाना वाकई किसी चुनौती से कम नहीं है। कहने को तो यह सिर्फ "कम खाओ और ज्यादा कैलोरी बर्न करो" का खेल लगता है, लेकिन असल जिंदगी में यह इतना आसान नहीं। क्योंकि आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिजी हो गई है कि किसी के पास जिम जाने का भी समय नहीं। इसके अलावा अनहेल्दी स्नैकिंग लोगों में मोटापे की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है। मोटापा न केवल आपकी पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि बीमारियों की वजह भी बनता है। लेकिन दृढ संकल्प हो तो कोई काम न मुमकिन नहीं। ऐसा ही कमाल हर्ष भल्ला ने कर दिखाया है। हर्फ ने अपनी वेट लॉस जर्नी हमारे साथ शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने बिना किसी स्ट्रीक्ट डाइट के 15 किलो वजन कम किया। 

हर्ष की वेट लॉस जर्नी

हर्ष भल्ला ने अपनी वेट लॉस जर्नी बताते हुए कहा कि 21 साल की उम्र में 90 किलो वजन होना उसके लिए काफी चिंताजनक हो चुका था। कई लोग उसे मोटा मोटा कहकर चिढ़ाने लगे थे। मोटापे की वजह से उसे और भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था। लेकिन उसने तय किया कि अब उसे हर हाल में वजन कम करना है। हर्फ ने अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर वजन कम कर दिखाया। 

कैसी थी हर्ष की डाइट
वजन घटाना (Weight Loss) कोई मुश्किल काम नहीं है, बशर्ते आपके पास सही दिशा और थोड़ा अनुशासन हो। इसका जीता-जागता उदाहरण हैं हर्ष, जिन्होंने मात्र 3 महीने में 15 किलो वजन कम करके हर उस युवा को हैरान कर दिया है जो खुद को फिट रखना चाहते हैं। जब हर्ष से उनकी इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने कुछ बेहद आसान लेकिन असरदार सीक्रेट्स शेयर किए। हर्ष का मानना है कि वजन घटाने के लिए खुद को भूखा रखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी रेगुलर डाइट में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया, बल्कि सिर्फ एक बड़ा कदम उठाया, चीनी का सेवन पूरी तरह बंद कर दिया। केवल इसी एक बदलाव से उनकी कैलोरी इनटेक में भारी कमी आई।

वहीं मसल्स को बनाए रखने और वजन को तेजी से घटाने के लिए हर्ष ने अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा पर खास ध्यान दिया। प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए वो रेड मीट लिवर, पनीर भुर्जी और सोया चंक्स जैसी चीजों का सेवन करते थे। हर्ष के रूटीन की सबसे बड़ी खासियत उनका टाइम-मैनेजमेंट था। वे शाम को 7 बजे से पहले ही डिनर कर लेते थे, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है। जब कभी शाम को उनका कुछ चटपटा खाने का मन करता था, तो वे मोमोज खाते थे। लेकिन फिटनेस को ध्यान में रखते हुए वो रात का डिनर स्किप कर देते थे, ताकि कैलोरी का संतुलन न बिगड़े।

वर्कआउट की बात करें तो हर्ष ने जिम में जाकर बहुत भारी वजन उठाने के बजाय कार्डियो एक्सरसाइज पर ज्यादा फोकस किया। रनिंग, साइकिलिंग या अन्य कार्डियो एक्टिविटीज ने उन्हें तेजी से फैट बर्न करने में मदद की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल