1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी, दूध-दही ही नहीं, डाइट प्लान में शामिल करें ये वेज चीजें

शरीर में नहीं होगी कैल्शियम की कमी, दूध-दही ही नहीं, डाइट प्लान में शामिल करें ये वेज चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 26, 2025 04:56 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 04:56 pm IST

जिन लोगों को दूध या फिर दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स अच्छे नहीं लगते हैं, वो कैल्शियम की कमी से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

कैल्शियम से भरपूर खाने-पीने की चीजें- India TV Hindi
कैल्शियम से भरपूर खाने-पीने की चीजें Image Source : INDIA TV

अगर कैल्शियम की कमी को समय रहते दूर न किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर धावा बोल सकती हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि इस पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिए सिर्फ दूध या फिर दही का सेवन करना चाहिए। अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

खाएं बादाम और सूखे अंजीर

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। बादाम में कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। सूखे अंजीर का सेवन करके भी कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादाम और अंजीर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

तिल और चिया सीड्स का सेवन करें

अगर आप दूध या फिर दही का सेवन नहीं कर पाते हैं, तो कोई बात नहीं। सफेद तिल को सही मात्रा में कंज्यूम करके भी कैल्शियम की कमी से छुटकारा पाया जा सकता है। अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए चिया सीड्स का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है। इस तरह के पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड्स आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

फायदेमंद साबित होंगी हरी पत्तेदार सब्जियां

दादी-नानी के जमाने से हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक, सरसों, मेथी और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए खाने की इन चीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल करना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल