1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शरीर पर कुंडली मार कर बैठ गया है मोटापा तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, गलने लगेगी लटकती-झूलती चर्बी

शरीर पर कुंडली मार कर बैठ गया है मोटापा तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, गलने लगेगी लटकती-झूलती चर्बी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 18, 2024 02:12 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 02:12 pm IST

वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इस फाइबर से भरपूर चीज़ को ज़रूर शामिल करें। आप इसका सेवन डाइट में कई तरह से कर सकते हैं।

Oats for weight loss- India TV Hindi
Oats for weight loss Image Source : SOCIAL

अगर आपका वजन भी बहुत ज़्यादा बढ़ गया है तो उसे कम करने के लिए आप अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करें। ओट्स फाइबर का बेहतरीन सोर्स है जो कमजोर मेटाबॉलिज़्म को फ़ास्ट करता है और वजन कम करने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बता दें, अगर आप मोटापा कम करने के लिए ओट्स खाना चाहते हैं तो प्रोसेस्‍ड की बजाय प्लेन ओट्स का सेवन करें। दरअसल, प्रोसेस्‍ड ओट्स में शुगर की मात्रा ज़्यादा होती है जो उसके पोषक तत्वों को कम करती है। ओट्स का सेवन और नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने से आप अपना वजन धीरे धीरे कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आप ओट्स का सेवन कितने तरीकों से कर सकते हैं?

ओट्स से बना सकते हैं इतनी तरह की रेसिपी:

  • ओट्स उपमा:  वजन कम करने के लिए आप अपने दिन की शरुआत ओट्स के उपमा से कर सकते हैं, ओट्स उपमा एक कढ़ाई में 1 चम्मच तेल लें और उसमें ओट्स, हल्दी, नमक और हरी मिर्च डालकर 4-5 मिनट भूनें और थोड़ा पानी मिलाकर नरम होने के लिए रख दें। अब गैस पर कुछ सब्जियां पकाएं और उसमें ओट्स मिक्स करें, अब एक करछी में 1 चम्मच तेल गर्म करें और इसमें राई के दाने, उड़द दाल, करी पत्ता, डालें और फिर उसमे तड़का लगा दें।

  • ओट्स का चीला: ओट्स का चीला एक बेहतरीन वेट लॉस रेसिपी है। ओट्स का चीला बनाने के लिए 1 कप ओट्स के आटे में 2 चम्मच सूजी, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक कटा हुआ प्याज, पानी और नमक मिलाएं। अब पर तवा पर हल्का तेल लगाकर ओट्स का बैटर गोलाई में डालें। चीले को दोनों तरफ से सेकें और चटनी के साथ सर्व करें।

  • ओट्स इडली: ओट्स इडली बनाने के लिए 1 कप ओट्स के आटे में नमक, दही और पानी पसंद के अनुसार सब्जियां लें और 1 चम्मच तेल डालकर बैटर बनाएं। अब इडली बनाने वाले बर्तन पर तेल लगाकर चिकना करें और ओट्स इडली के घोल को डाल दें। इसे भाप में पकाएं और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल