1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चांदी की जूलरी हो गई है काली तो इन नुस्खों से उसे 5 सेकेंड में चमकाएं

चांदी की जूलरी हो गई है काली तो इन नुस्खों से उसे 5 सेकेंड में चमकाएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 15, 2023 11:15 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 11:27 pm IST

चांदी की जूलरी और उसके बर्तन इस्तेमाल करो चाहे न करो वो अक्सर काले पड़ जाते हैं ऐसे में उन्हें न पहनने का मन करता है और मन ही इस्तेमाल करने का। अगर आप भी इसी दुविधा में फंसे हैं तो इन उपायों को आज़मा लें और चुटकियों में पाएं मोतियों सा निखार।

how to clean silver- India TV Hindi
how to clean silver Image Source : FREEPIK

इन दिनों चांदी का जूलरी पहनना काफी ट्रेंड में है। लेकिन कई बार लगातार पहनने की वजह से चांदी काली पड़  जाती है। वहीँ आपके घर में भी चांदी के गहने, बर्तन या चांदी की मूर्तियां होंगी जो कई बार रखे रखे भी काली पड़ जाती है। दरअसल चांदी की चीजें जब इस्तेमाल में नहीं लाई जाती तो इनकी चमक फीकी पड़ जाती है औऱ इनका रंग काला पड़ने लगता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इस्तेमाल करते करते भी कुछ सामान और जूलरी ब्लैक पड़ जाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही कुछ शानदार टिप्स की मदद से अपने चांदी के गहनों, बर्तन या सिक्कों को फिर से बिलकुल नए की तरह चमका सकते हैं। चलिए जानते हैं वो टिप्स जिनकी मदद से आप घर बैठे ही चांदी की ज्वेलरी, मूर्तियों या सिक्कों को चमका सकते हैं।

इन घरेलू नुस्खों की मदद से चांदी में आएगी चमक

टूथपेस्ट

दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट आपकी चंडी के सामान को भी चमका सकता है। किसी पुराने टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर चांदी के सामान पर रगड़िए।अच्छी तरह रगड़ने के बाद इस चांदी को गर्म पानी में डाल दीजिए और कुछ वक्त बाद साफ पानी से धो लीजिए। आपकी चांदी चमक जाएगी।

एल्युमिनियम फॉयल

बिलकुल सही पढ़ा आपने! एल्युमिनियम फॉयल से चांदी को चमकाया जा सकता है। सबसे पहले एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। अब चांदी का सामान इस पानी में डाल दें। कुछ देर पानी में रखने के बाद उन्हें पानी से निकालें और एल्युमिनियम फॉयल से रगड़ लें। इससे उनका कालापन दूर हो जाएगा और आपकी चांदी बिलकुल निखर जाएगी।

बनारस की देव दीपावली देखने जा रहे हैं, तो चखना न भूलें पान और मलईयो समेत इन चीजों का स्वाद

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नैचुरल क्लींजर है। बेकिंग सोडा को गर्म पानी में डालकर पतला सा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चांदी के सामान या अपनी जूलरी पर लगाइए औऱ किसी स्क्रब या टूथब्रश की सहायता से रगड़िए। इससे चांदी का कालापन दूर होगी और वो चमक उठेगी।

डिटर्जेंट पाउडर

आप गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर डाल दीजिए। अब पानी को बॉईल होने दीजिये।उबाल आने पर अब उसमे अपनी जूलरी डाल दीजिये। कुछ समय उबलने के बाद गैस बंद कर दें। अब जूलरी को ब्रश से साफ़ करें। जब पानी ठंडा हो जाए तब उसमे से जूलरी निकालें। अब साफ़ पानी से धोकर कॉटन के कपड़े से पोछ लीजिये। आपका चांदी का जूलरी चमकने लगेगा। 

नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी से होती है पूजा की शुरुआत, जानें इसे बनाने की ट्रेडिशनल रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल