1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी से होती है पूजा की शुरुआत, जानें इसे बनाने की ट्रेडिशनल रेसिपी

नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी से होती है पूजा की शुरुआत, जानें इसे बनाने की ट्रेडिशनल रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 15, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 04:37 pm IST

17 सितम्बर से छठ महापर्व शुरू हो जायेग। इस पर्व की शुरुआत नाहय-खाय से होती है। उस दिन व्रती महिलाएं सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। जिसमे लौकी की सब्जी खाकर पारण करती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आप यह सब्जी पारंपरिक तरीके से कैसे बना सकते हैं।

नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी बनाने की रेसिपी - India TV Hindi
नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी बनाने की रेसिपी Image Source : FREEPIK

इस साल 17 नवंबर 2023 के दिन नहाय खाय है। नहाय खाय के दिन शुरू हो जाएगा। नहाय-खाय के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन इस दिन सब्जी में लहसुन या फिर प्याज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। व्रती महिलाएं स्नान, पूजा कर के सात्विक भोजन ग्रहण करती है। नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी और भात (चावल) खाया जाता है। दरअसल इस दिन लौकी की सब्जी खाए बिना छठ का व्रत अधूरा माना जाता है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि नहाय खाय के प्रसाद में लौकी की सब्जी कैसे बनाएं।

लौकी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच घी 
  • 1 लौकी 
  • चुटकी भर जीरा 
  • आधा बाउल चने की दाल 
  • हरा धनिया 
  • 1 चम्मच गर्म मसाला 

नहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी बनाने की रेसिपी
Image Source : FREEPIKनहाय खाय के दिन लौकी की सब्जी बनाने की रेसिपी

लौकी की सब्जी बनाने की विधि

पहले एक लौकी लेंगे। हुए उसे अच्छी धोकर छील लेंगे। अब उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे। 1 चम्मच घी में चुटकी भर जीरा और मिर्ची से तड़का देंगे। उसके बाद अब इसमें कटे हुए लौकी के टुकड़ों को मिलाएं। जब लौकी के टुकड़े थोड़े नरम हो जाएँ तो भीगे हुए चने को उसमे मिक्स कर देंगे और गर्म मसाला भी मिला देंगे। अब सब्जी को मध्यम आंच पर पकने दें। जब लौकी पूरी तरह गल जायगी तब उसे धनिया से गार्निश कर देंगे। छठ मैया की तस्वीर के सामने 2 दीयों को जलाएं और लौकी की सब्जी, भाता (चावल) माता को चढ़ाएं। विधिवत पूजा करें और फिर उसके बाद इस प्रसाद को ग्रहण करें। 

भाई दूज के दिन अपने लाडले भैया के लिए अपने हाथों से बनाएं स्वादिष्ट शाही टुकड़ा, जान लें आसान रेसिपी

आइस फेशियल के दौरान नहीं बरती ये सावधानी तो स्किन केयर करना पड़ जाएगा भारी, लाल चकत्तों से भर जाएगा चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल