1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. स्ट्रेस, एंग्जायटी और थकान, सब पर भारी है ये ड्राईफ्रूट, जानें सेवन का सही तरीका

स्ट्रेस, एंग्जायटी और थकान, सब पर भारी है ये ड्राईफ्रूट, जानें सेवन का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 30, 2025 11:38 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 11:38 pm IST

आज के समय में लोगों में स्ट्रेस बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में इस स्टडी के अनुसार रोजाना इस एक ड्राई फ्रूट का सेवन दिमाग को स्वस्थ रखने और कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

अखरोट के फायदे- India TV Hindi
अखरोट के फायदे Image Source : UNSPLASH

आजकल हर दूसरा व्यक्ति स्ट्रेस का शिकार है। स्थिति यह है स्ट्रेस दिल और दिमागी बीमारियों का कारण बनता जा रहा है। ऐसे में स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए ध्यान, मेडिटेशन और एक्सरसाइज़ के साथ अपनी डाइट में अखरोट को भी शामिल करें। अखरोट ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित शोध में पाया गया है कि यह ड्राईफ्रूट मानसिक सेहत को बेहतर बनाने में भी कारगर तरीके से काम करता है। चलिए जानते हैं स्ट्रेस में अखरोट खाने से क्या होता है और यह ब्रेन हेल्थ को कैसे सपोर्ट करता है?

तनाव में अखरोट के फायदे:

अखरोट तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और मेलाटोनिन होता है, जो दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं, याददाश्त तेज करते हैं और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं और मेन्टल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं, साथ ही सेरोटोनिन के स्तर को संतुलित करते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि अखरोट तनाव के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया को बेहतर बना सकते हैं और छात्रों में परीक्षा के तनाव को कम कर सकते हैं।

ये आपके मेटाबोलिज्म को तेज करता है और नींद की गुणवत्ता को बेहर बनाता है। साथ ही इससे अवसाद से जुड़ी भावनाएं कम होती हैं। इसके अलावा अखरोट का ओमेगा -3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स, मेलाटोनिन जो कि नींद बढ़ाने वाला हार्मोन को बढ़ावा देता है और इसके पॉलीफेनोल, फोलेट और विटामिन ई मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है।

पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं:

रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना सबसे फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। रोज़ाना 2-3 अखरोट पर्याप्त होते हैं। आप इन्हें दूध, दही या सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल