नए कपड़े खरीदना किसे पसंद नहीं होता। लेकिन कहीं आप भी नए कपड़ों को बिना धोए पहनने की गलती तो नहीं करते हैं? आपकी ये गलती सेहत और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को आमंत्रित करने का काम कर सकती है। आइए जानते हैं कि अगर आप नए कपड़ों को बिना धोए पहन लेते हैं, तो आपको किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
गौर करने वाली बात
जब भी आप नए कपड़े खरीदते हैं, तो ज्यादातर उन कपड़ों को पहले कोई न कोई ट्राई करके देख चुका होता है। जिसने भी कपड़े को ट्राई किया होगा, अगर उसे स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या होगी, तो आपको भी त्वचा से जुड़ी समस्या होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं की चपेट में नहीं आना चाहते, तो आपको नए कपड़ों को एक बार धोने के बाद ही पहनना चाहिए।
शरीर पर हमला बोल सकते हैं कीटाणु
भले ही नए कपड़े दिखने में साफ-सुथरे लगते हों लेकिन उनके अंदर कीटाणु मौजूद होने की संभावना काफी ज्यादा होती है। अगर आप बिना धोए ही नए कपड़े को पहन लेंगे, तो कीटाणुओं की फौज आपके शरीर पर हमला बोल सकती है जिसकी वजह से आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है। इसलिए अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
जरूरी है हाइजीन का ध्यान रखना
कपड़ों को बिना धोए पहन लेना अनहाइजीनिक होता है। अपनी सेहत और त्वचा की देखभाल के लिए हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स अक्सर कपड़ों को धोने के बाद ही इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।