खाना पकाने के लिए घरों में लोग आमतौर पर गैस का इस्तेमाल करते हैं। गैस के बाद खाना पकाने के लिए जिस कुकिंग अप्लायंस का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है वह है इंडक्शन। गैस के बाद अब \इंडक्शन की लोकप्रियता में भी काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। लेकिन आपने कभी सोचा है कुकिंग के लिए गैस और इंडक्शन में क्या ज़्यादा फायदेमंद और किफायती होगा? इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि समय और सेफ्टी के लिहाज से गैस और इंडक्शन कौन सी अप्लायंस बेस्ट है।
Related Stories
गैस और इंडक्शन में क्या अंतर है ?
मार्केट में कुकिंग के लिए गैस चूल्हे उपलब्ध होते हैं। इसके टॉप शीर्ष पर बर्नर लगा होता है, जिसमें फ्लेम के लिए एलपीजी का प्रयोग किया जाता है। दूसरी ओर इंडक्शन में बिजली का उपयोग कर खाना पकाया जाता है। इसमें खाना पकाने के लिए एक स्टील चुंबकीय शक्ति का उपयोग होता है। लेकिन इसमें खाना पकाने के लिए लौ या किसी फ्लेम की जरूरत नहीं पड़ती। यह सीधे बर्तन को ही गर्म कर देता है जिससे खाना पकता है।
-
गैस स्टोव के फायदे: गैस स्टोव में खाना पकाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको बिजली कटौती की चिंता नहीं होती और ना ही बिजली पर निर्भर रहना पड़ता है। भारतीय खाना पकाने जैसे रोटी पकाने या मसाला भुनने के लिए यह सबसे अच्छा होता है। इसमें आप एल्युमिनियम और स्टील से लेकर लोहे या पीतल किसी भी पात्र के बर्तनों में खाना पका सकते हैं। गैस में दो से लेकर चार बर्नर होते हैं। आप अपनी सुविधानुसार बर्नर की संख्या वाले गैस खरीद सकते हैं। इससे खाना पकाने में आसानी होती है और समय भी कम लगता है
-
गैस स्टोव के नुकसान: गैस स्टोव ज्वलनशील होने के कारण नुकसानदेह माने जाते हैं। साथ ही इसके लौ से जलने का खतरा होता है। गैस में खाना पकाते समय आसपास का वातावरण भी गर्म हो जाता है। इस कारण कमरा भी हमेशा गर्म रहता है।
-
इंडक्शन के फायदे: ऊर्जा उपयोग के मामले में इंडक्शन सबसे कुशल माने जाते हैं। इसमें तापमान को नियंत्रण करने के लिए ऑप्शन होते हैं। इससे वातावरण बिल्कुल भी गर्म नहीं होता। क्योंकि इंडक्शन बंद होते ही तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच जाता है।जलने आदि का कोई खतरा नहीं होता।
-
इंडक्शन के नुकसान: इंडक्शन में आप हर तरह के बर्तन में खाना नहीं पका सकते हैं। इसमें केवल सपाट सतह पर ही खाना पकाया जा सकता है। इंडक्शन के लिए कुछ बर्तन आते हैं (जैसे इंडक्शन बेस और नॉनस्टील) जोकि महंगे होते हैं। इंडक्शन में रोटी आदि जैसे भारतीय व्यंजन अच्छे से नहीं पकाए जा सकते।