1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. शुगर फ्री और नो ऐडेड शुगर का अलग-अलग है मतलब, जान लें इनके बीच का अंतर

शुगर फ्री और नो ऐडेड शुगर का अलग-अलग है मतलब, जान लें इनके बीच का अंतर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 13, 2025 06:08 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 06:08 pm IST

क्या आपको भी शुगर फ्री और नो ऐडेड शुगर का मतलब एक ही लगता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

शुगर फ्री और नो ऐडेड शुगर का मतलब- India TV Hindi
शुगर फ्री और नो ऐडेड शुगर का मतलब Image Source : INDIA TV

जरूरत से ज्यादा चीनी आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स लिमिट में रहकर ही चीनी का सेवन करने की सलाह देते हैं। चीनी के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए कई लोग अक्सर शुगर फ्री लेबल या फिर नो ऐडेड शुगर लेबल वाले फूड आइटम्स को खरीदना प्रेफर करते हैं। आइए आपको इन दोनों लेबल्स के मतलब के बारे में बताते हैं।

शुगर फ्री का मतलब

अगर किसी फूड आइटम पर शुगर फ्री का लेबल लगा हुआ है, तो इसका मतलब है कि इस फूड आइटम को बनाते समय किसी भी तरह की शुगर का यूज नहीं किया गया है। इस तरह के प्रोडक्ट्स में न के बराबर शुगर होती है यानी मिठास के लिए इन प्रोडक्ट्स में शुगर की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है।

नो ऐडेड शुगर का मतलब

अगर किसी आइटम के ऊपर नो ऐडेड शुगर का लेबल लगा हुआ है, तो इसका मतलब है कि इस आइटम में एक्स्ट्रा चीनी नहीं मिलाई गई है यानी इस प्रोडक्ट में नेचुरल शुगर मौजूद है। आसान भाषा में समझा जाए तो नो ऐडेड शुगर का मतलब है कि प्रोडक्ट को प्रिपेयर करते समय आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

चीनी के साइड इफेक्ट्स

ज्यादा चीनी का सेवन करने वाले लोग मोटापे का शिकार बन सकते हैं। डायबिटीज से लेकर दिल से जुड़ी बीमारियों तक, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण ज्यादा शुगर कंजम्पशन हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा चीनी का सेवन करने की वजह से न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। यही वजह है कि लोग शुगर फ्री और नो ऐडेड शुगर लेबल वाले प्रोडक्ट्स को यूज करने लगे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल