1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. लू लगने पर रोगी को सबसे पहले दें ये 3 चीजें, तेजी से टेंपरेचर बैलेंस करने में हैं मददगार

लू लगने पर रोगी को सबसे पहले दें ये 3 चीजें, तेजी से टेंपरेचर बैलेंस करने में हैं मददगार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 27, 2023 07:30 am IST,  Updated : Apr 27, 2023 07:30 am IST

लू लगने पर रोगी को क्या देना चाहिए: पारा बढ़ने के साथ लोगों में लू लगने की संभवाना ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में रोगी को लू लगने पर क्या पीना चाहिए, जानते हैं इस बारे में।

heatstroke- India TV Hindi
heatstroke Image Source : FREEPIK

लू लगने पर रोगी को क्या देना चाहिए: गर्मियां आ गई हैं और तापमान बढ़ने के साथ लोगों में लू लगने का खतरा बढ़ गया है। स्थिति ये है कि आप अचानक से लू के शिकार हो सकते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण होगा टेंपरेचर का असंतुलित होना। जी हां, जैसे ही शरीर का तापमान असंतुलित होता है वैसे ही लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल ये है किलू लगने पर रोगी को क्या देना चाहिए (What is the fastest way to cure heat stroke) या फिर लू लगने पर क्या पीना चाहिए। क्योंकि ये छोटा सा काम, इसके तमाम गंभीर लक्षणों से बचा सकता है।

लू लगने पर रोगी को क्या देना चाहिए-Instant home remedy for heat stroke 

1. नमक-चीनी का पानी

लू लगने के प्रोसेस को आप समझेंगे तो पाएंगे कि लू लगने के दौरान सबसे पहले आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी होती है और पूरा शरीर डिहाड्रेटेड होता है। इस दौरान शरीर का तापमान, बाहरी  तापमान को झेल नहीं पाता और लू का शिकार हो जाता है। ऐसी स्थिति में नमक और चीनी की पानी लू के लिए एक कारगर उपाय हो सकता है। असल में ये एक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है। तो, 1 गिलास पानी में तुरंत चीनी और नमक मिलाएं। नमक को थोड़ा ज्यादा रखें और रोगी को ये पिला दें। 

home_remedy_for_heat_stroke
Image Source : FREEPIKhome_remedy_for_heat_stroke

लेमनग्रास किडनी की सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें कैसे करता है काम और सेवन का तरीका

2. आम पन्ना

आम पन्ना, दादी नानी के जमाने से लू का घरेलू उपाय रहा है। दरअसल, ये शरीर में डिहाइड्रेशन को दूर करने का सबसे आसान तरीका है। दूसरा, ये नसों और मांसपेशियों में ताकत भर देता है और शरीर में तापमाम बैलेंस करने में मदद करता है। तो, अगर किसी को लू लग जाए तो उसे आम पन्ना जरूर पिलाएं। 

सौंफ से लेकर गर्म दूध तक, ट्रिप्टोफैन से भरपूर ये 4 चीजें लौटा लाएंगी आपकी रातों की उड़ी नींद

3. नारियल पानी

नारियल पानी पीना, आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, इसकी खास बात ये है कि ये सोडियम, पोटेशियम और मैग्निशियम से भरपूर है जो कि शरीर के लिए रिहाइड्रेटिंग तत्व के रूप में काम करता है। ये सबसे पहले बॉडी में एक बैलेंस टेंपरेचर क्रिएट करता है और फिर लू के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है। जैसे मतली, उल्टी और बुखार। 

तो, लू लग जाने पर आप रोगी ये तमाम चीजें दे सकते हैं। उसके बाद कोशिश करें कि एक अच्छे डॉक्टर को दिखाएं और इलाज करवाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल