1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जिससे गैस एसिडिटी न बने, जानिए किन चीजों से करना चाहिए परहेज

नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जिससे गैस एसिडिटी न बने, जानिए किन चीजों से करना चाहिए परहेज

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 16, 2026 07:07 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 07:07 am IST

Breakfast In Gas Acidity: जिन लोगों को गैस एसिडिटी की समस्या रहती है उन्हें नाश्ते में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। आइये जानते हैं नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जिससे गैस एसिडिटी कम बने।

एसिडिटी गैस वालों के लिए नाश्ता- India TV Hindi
एसिडिटी गैस वालों के लिए नाश्ता Image Source : FREEPIK

अगर आपको गैस और एसिडिटी की समस्या है तो खान-पान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खाने, लंबे समय तक भूखे रहने, खाने में ज्यादा ऑयली या गैस बनाने वाली चीजों का सेवन करने से गैस एसिडिटी ट्रिगर कर सकती है। ऐसे लोगों को नाश्ते में हल्का, फाइबर से भरपूर और कम मसालेदार भोजन खाना चाहिए। आइये जानते हैं गैस एसिडिटी के मरीज को नाश्ते में ऐसा क्या खाना चाहिए जिससे समस्या परेशान न करे। इसके अलावा ऐसी कौन सी चीजें हैं जो गैस एसिडिटी को बढ़ाती हैं।

नाश्ते में इन चीजों को खाने से कम होती है गैस एसिडिटी

ओट्स और दलिया- गैस एसिडिटी से परेशान लोगों के लिए फाइबर से भरपूर ओट्स और दलिया नाश्ते का अच्छा विकल्प है। फाइबर आपके पेट में होने वाले एसिड को सोख लेता है।

दही और छाछ- ऐसे लोगों को प्रोबायोटिक्स से भरपूर चीजें जैसे छाछ और दही का सेवन करना चाहिए। इससे आंतों का स्वास्थ्य अच्छा होता है।

मूंग दाल का चीला- हेल्दी और पेट भरने वाला भोजन खाना है जिससे गैस एसिडिटी न हो तो इसके लिए आप मूंगदाल का चाली खा सकते हैं। ये आसानी से पचने वाला और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है।

केला पपीता- ऐसे लोगों को पपीता खाना चाहिए। पपीता पाचन में सहायक करता है। आप केला खा सकते हैं ये प्राकृतिक एंटासिड बेस्ट हैं।

अदरक वाली चाय- पेट में ज्यादा गैस हो तो अदरक वाली चाय पी लें। पेट को शांत करने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।

अन्य- इन चीजों के अलावा पोहा, सूजी का उपमा, नारियल पानी और मसूर दाल का चीला खा सकते हैं। इन चीजों से पेट ठंडा रहता है और पाचन में सुधार आने लगता है।

नाश्ते में कौन सी चीजें गैस एसिडिटी बनाती हैं?

  1. आपको सुबह तला हुआ और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।

  2. गैस एसिडिटी से परेशान रहने वालों को ज्यादा कैफीन यानि चाय कॉफी कम पीनी चाहिए।

  3. आपको सुबह खाली पेट खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।

  4. ऐसे लोगों को ज्यादा देर तक खाली पेट भी नहीं रहना चाहिए।

  5. सुबह आलू से बनी चीजें, अचार, कोल्ड ड्रिंक, चाय, फास्ट फूड का सेवन करने से बचें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल