1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गैस का बर्नर साफ करने के लिए क्या करें? जानें किन टिप्स से मिलेगी नई जैसी चमक

गैस का बर्नर साफ करने के लिए क्या करें? जानें किन टिप्स से मिलेगी नई जैसी चमक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 03, 2026 05:17 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 05:17 pm IST

Gas Burner Cleaning Tips: अगर गैस के बर्नर बहुत ज़्यादा काले और भद्दे दिखने लगे हैं तो इन टिप्स की मदद से वे फिर से नए की तरह चमकने लगेंगे

गैस बर्नर साफ करने के टिप्स- India TV Hindi
गैस बर्नर साफ करने के टिप्स Image Source : YOUTUBE - @A2Z STAR

गैस पर खाना बनाते समय दाल से लेकर दूध और चाय अक्सर रहता है। जैसे ही गैस पर कोई भी खाने वाली चीज गिरती है लोग तुरंत उसकी सफाई करते हैं। लेकिन एक चीज है जो अक्सर नज़रअंदाज़ होती है। हम बात कर रहे हैं गैस के बर्नर की। इसकी जल्दी सफाई नहीं होती है। इस वजह से इसपर काले ज़िद्दी दाग जम जाते हैं जो दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं। अगर आपके गैस के बर्नर भी काले और भद्दे हो गए हैं तो उसे साफ करने के लिए इन बेहतरीन टिप्स को फॉलो करें। 

गैस बर्नर को साफ करने के लिए आज़माए ये टिप्स:

 

  • नींबू, इनो और पानी: गैस के काले बर्नर को साफ करने के लिए आप सबसे पहले एक मग में गर्म पानी लें और उसमें नींबू का जूस, एक पैकेट इनो और आधा चम्मच डिशवाशिंग लिक्विड मिलाएं। अब गैस के बर्नर को इसमें आधे घंटे के लिए रख दें। तय समय के बाद एक टूथब्रश से हल्के हाथों से सफाई करें। मिनटों में आपको गैस का चमचमाता बर्नर मिलेगा। 

  • बेकिंग सोडा, कोलगेट और नींबू का रस: गैस के काले बर्नर से ज़िद्दी काले दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा, कोलगेट और नींबू का रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक प्लेट में बर्नर को रखें और उसके ऊपर बेकिंग सोडा छिडके, फिर नींबू का रस डालें। आखिर में चारों तरफ कोलगेट लगाएं। अब ब्रश की मदद से इसे घिसे। अब उसके ऊपर गर्म पाने डालें। आपका गैस का बर्नर एकदम नए जैसा हो जाएगा। 

  • बेकिंग सोडा और विनेगर: बर्न को चमकाने के लिए सबसे पहल गैस पर से बर्नर को हटाएँ। अब आधे मग पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच विनेगर मिलाएं। अब इस पानी में बर्नर को डालें। कुछ समय बाद एक स्क्रबर की मदद से बर्नर को क्लीन करें। मिनटों में आपके गैस का बर्नर चमक जाएगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • गैस को रोजाना डिशवाशिंग लिक्विड के साथ अच्छी तरह से साफ करें। गैस की सफाई करते समय बर्नर को भी साफ़ करें।

  • अगर गैस पर तेल, मसाले गिर जाएं तो उसे तुरंत साफ़ करें। तुरंत सफाई नहीं करने से उसपर दाग धब्बे जम जाते हैं। गैस के साथ बर्नर को भी तुरंत साफ करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल