1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पाना चाहते हैं पतली-दुबली कमर? वजन घटाने के लिए आटा गूंथते समय इस चीज को मिलाएं

पाना चाहते हैं पतली-दुबली कमर? वजन घटाने के लिए आटा गूंथते समय इस चीज को मिलाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 28, 2025 02:29 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 02:37 pm IST

क्या आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको आटे में पोषक तत्वों से भरपूर इस चीज को मिक्स करना चाहिए।

कैसे घटाएं वजन?- India TV Hindi
कैसे घटाएं वजन? Image Source : FREEPIK

अगर समय रहते बढ़ते हुए वजन पर काबू नहीं पाया गया, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपने शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस नेचुरल तरीके को आजमाकर देख सकते हैं।

आटे में मिलाएं ईसबगोल

आटा गूंथते समय आपको आटे में ईसबगोल को मिक्स कर लेना है। फाइबर रिच ईसबगोल को आटे में मिलाना, सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इस तरह से ईसबगोल को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाने से आपको वेट लॉस के अलावा भी ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। कुल मिलाकर ईसबगोल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

वजन घटाने में असरदार

ईसबगोल में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप आटे में ईसबगोल को मिक्स कर कंज्यूम करेंगे, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाएंगे। ईसबगोल आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को तेजी से बर्न करने में असरदार साबित हो सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईसबगोल में प्रोटीन, विटामिन्स और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप ईसबगोल को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। अल्सर की समस्या से राहत पाने के लिए भी ईसबगोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ईसबगोल को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल