1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. विटामिन ई कैप्सूल कब और कितने दिन तक खाना चाहिए, जानें क्या हैं फायदे और किस स्थिति में बरतनी चाहिए सावधानी?

विटामिन ई कैप्सूल कब और कितने दिन तक खाना चाहिए, जानें क्या हैं फायदे और किस स्थिति में बरतनी चाहिए सावधानी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 11, 2025 09:53 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 09:54 pm IST

कुछ लोग व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल सप्लीमेंट्स लेते तो हैं लेक‍िन यह नहीं जानते हैं कि किस कंडीशन में इसका इस्तेमाल करना चाहिए और कब तक करना चाहिए। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल का सेवन कब और कैसे करें।

विटामिन ई कैप्सूल- India TV Hindi
विटामिन ई कैप्सूल Image Source : SOCIAL

व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल त्‍वचा और बालों के ल‍िए बेहद फायदेमंद माना जाता है। व‍िटाम‍िन ई कैप्सूल में जिलेटिन के रूप में टोकोफेरील एसीटेट होता है। टोकोफेरील एसीटेट एक यौगिक है जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण, व‍िटाम‍िन ई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह एक्ने, झाई झुर्रियों और पिगमेंटशन के इलाज में मदद करता है। 

स्किन के साथ विटामिन ई बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें अल्फा-टोकोफेरोल नामक रसायन होता है जो स्कैल्प में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में मदद करता है और पीएच स्तर और सीबम प्रोडक्शन के बीच संतुलन लाता है और बालों के फॉलिकल्स को पोषण देता है जिससे स्कैल्प हेल्दी होता है। हालांकि, कुछ लोग व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल सप्लीमेंट्स लेते तो हैं लेक‍िन यह नहीं जानते हैं कि किस कंडीशन में इसका इस्तेमाल करना चाहिए और कब तक करना चाहिए। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल का सेवन कब और कैसे करें।

कब खाएं व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल?

व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल तभी खाना चाहिए जब शरीर में इसकी कमी हो। अगर, आपके शरीर में  बाल झड़ना, कमजोर इम्‍यून‍िटी, आंख के रोग, हार्मोनल बदलाव जैसे लक्षण नज़र आ रहे हैं तो व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। हालांकि, इन लक्षणों के नजर आने पर सबसे पहले डॉक्‍टर को दिखाएं। रात को खाने के बाद 1 व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल को पानी के साथ खा सकते हैं। इसे खाली पेट खाने से बचें क्‍योंकि‍ ऐसा करने से व‍िटाम‍िन ई शरीर में घुल नहीं पाएगी।

विटामिन ई के इस्तेमाल से मिलते हैं कौन से फायदे

विटामिन ई त्वचा की नमी बनाए रखने में सहायक है। आंखों के नीचे काले घेरों और चेहरे पर दाग धब्बों की समस्‍या दूर करने के ल‍िए व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से झाई-झुर्रियां और पिग्मेंटेशन की समस्या भी दूर होती है। रूखे और डैमेज बालों के लिए भी व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल का इस्तेमाल किया जाता है

व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल को लेकर सावधानी

व‍िटाम‍िन ई सप्‍लीमेंट अपने मन से न खाएं। इस सप्लीमेंट्स को लेने से पहले एक बार डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं। साथ ही क‍िसी भी सप्‍लीमेंट को तब तक ही खाएं जब तक डॉक्टर ने कहा हो। व‍िटाम‍िन ई कैप्‍सूल खरीदने से पहले उसकी एक्‍सपायरी डेट जरूर चेक करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल