1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ऑफिस में 10 घंटे बैठे रहने की जॉब करने के बाद भी घटा सकते हैं 10 किलो वजन, फिटनेस कोच ने बताए सीक्रेट टिप्स

ऑफिस में 10 घंटे बैठे रहने की जॉब करने के बाद भी घटा सकते हैं 10 किलो वजन, फिटनेस कोच ने बताए सीक्रेट टिप्स

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 11, 2025 06:30 am IST,  Updated : May 11, 2025 06:30 am IST

Weight Loss Tips In Sitting Job: डेस्क जॉब के साथ वजन घटाना काफी मुश्किल हो जाता है। पूरे 9-10 घंटे एक सीट पर बैठकर काम करने से न सिर्फ पॉश्चर खराब होता है बल्कि तेजी से वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में फिटनेस कोच ने पूरे 10 किलो वजन घटाने का आसान तरीका बताया है। जानिए क्या करना होगा?

बैठे रहकर भी कैसे घटाएं वजन- India TV Hindi
बैठे रहकर भी कैसे घटाएं वजन Image Source : FREEPIK

अगर आपकी सिटिंग जॉब है जिसकी वजह से ज्यादा चलना फिरना मुश्किल हो जाता है तो ये खबर आपके लिए है। खासतौर से जो लोग सिटिंग जॉब के कारण बढ़ते पेट और मोटापे से परेशान हैं। ऐसे लोगों को वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता है। घंटों ऑफिस में बिताने के बाद कई बार जिम जाने या वॉक करने का मन नहीं करता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक फिटनेस कोच ने वजन घटाने का आसान तरीका बताया है। जिससे आपका पूरे 10 किलो वजन कम हो जाएगा। जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा?

फिटनेस कोच सुनील शेट्टी अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर हेल्दी डाइट प्लान और वेट लॉस टिप्स के बारे में शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि जो लोग 10 या उससे ज्यादा घंटे बैठे रहते हैं वो कैसे 10 किलो वजन घटा सकते हैं। हालांकि ऐसा सिर्फ 1-2 दिन या महीनेभर में होना संभव नहीं है। आपको रोजाना सिर्फ 1 प्रतिशत सुधार लाना है। इस तरह आप अपने वेट लॉस गोल को हासिल कर सकते हैं।

सिटिंग जॉब में ऐसे घटाएं 10 किलो वजन

खाना सोच समझकर खाएं- खाने में हाई उच्च प्रोटीन, कम इंसुलिन वाले फूड के साथ शुरुआत करें। घर मील में अंडे, चिकन, टोफू और हरी सब्जियां शामिल करें। मीठे स्नैक्स की बजाय ग्रीक योगर्ट या नट्स खाएं।

हर घंटे ब्रेक लें- 9 घंटे की जॉब में हर घंटे पर 1 मिनट का ब्रेक लें। इसमें तेज चलें, स्ट्रेचिंग करें, स्क्वाट, दीवार पुशअप जैसे एक्टिविटी करें। रोजाना दिनभर में 10-15 मिनट, स्क्वाट, प्लैंक, योग, या तेज चलें।

एक्टिव रहें औप हाइड्रेटेड रहें- रोजाना करीब 3 लीटर पानी पिएं इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा। फिजिकली एक्टिव रहें लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें।

इस डाइट को करें फॉलो 

  • नाश्ता- इसमें वेज ऑमलेट या पालक के साथ टोफू स्क्रैम्बल खा सकते हैं। इसके साथ 1 कप ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी बिना चीनी के पी सकते हैं।

  • लंच- दोपहर के खाने में ग्रिल्ड चिकन या पनीर सलाद और सीड्स खाएं। इसके साथ क्विनोआ या ब्राउन चावल करीब आधा कप ले सकते हैं। 

  • स्नैक्स-  शाम को स्नैक्स में ग्रीक दही या कोकोटन दही, 10 बादाम या अखरोट खा सकते हैं।

  • डिनर- रात को खाना 7 बजे तक खा लें। डिनर में उबली या हल्की फ्राई सब्जियां जिसमें ब्रोकोली, शिमला मिर्च, ज्युकनी खा सकते हैं। इसके साथ ग्रिल्ड मछली या पनीर खा सकते हैं।

इसके साथ कुछ एक्सरसाइज जिसमें पहले दिन स्ट्रेंथ और कार्डियो करें। दूसरे दिन कोर और फुल बॉडी एक्सरसाइज करें। तीसरे दिन कुछ योगा और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। इससे आपको वेट लॉस में आसानी होगी और जल्दी वजन कम होगा। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल