1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बीयर दारु ही नहीं दवा भी है, जानें क्यों

बीयर दारु ही नहीं दवा भी है, जानें क्यों

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Dec 17, 2015 06:00 pm IST,  Updated : Dec 17, 2015 06:00 pm IST

जो लोग बीयर को सिर्फ़ शराब मानते हैं उनके मन में इसे लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां रहती हैं लेकिन सच्चाई ये है कि बीयर इतनी भी बुरी नहीं है, बल्कि कुछ मामलों में फायदेमंद भी

{img-56771}

6- हार्ट अटैक से बचाये

अगर आपको विटामिन से अध‍कि लाभ चाहिये तो आपको बीयर का सेवन करना चाहिये। रेड वाइन के अलावा डार्क बीयर में काफी ज़्यादा  मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, 'इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वाइन अन्य एल्कोहोलिक पेय पदार्थों के मुकाबले अधिक फायदेमंद है।' ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की 1999 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रोज़ाना तीन ड्रिंक पीना दिल की बीमारियों के खतरे को 24.7 फीसदी तक कम कर सकता है।

7- बीयर लड़े कैंसर से

बीयर का सबसे ग़ज़ब का फ़ायदा यह है कि यह कैंसर से लड़ने में मददगार होती है। बीयर बनाने में इस्तेमाल होने वाले पौधे होप्स में एक्सनथोहूमोल (xanthohumol) पाया जाता है, जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट केवल और केवल बीयर में ही मिलता है। यह इतना अच्छा होता है कि जर्मनी में इसका स्तर बढ़ाकर एक ख़ास बीयर तैयार की गई है।

8- बीयर से पेट नहीं निकलता

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन और इंस्टीट्यूट क्लिनिक के 2003 में किये गए एक प्रयोग में यह बात सामने आयी कि पेट निकलने और बीयर पीने में कोई संबंध नहीं है। आमतौर पर माना जाता है कि बीयर पीने वाले, बीयर न पीने वालों की अपेक्षा अधिक मोटे हो जाते हैं। लेकिन, शोध में पता चला है कि बीयर और मोटापे के बीच अगर कोई संबंध है भी तो वह बहुत मामूली है। कई शोध तो यह दावा करते हैं कि संतुलित मात्रा में बीयर पीने वाले लोगों का पेट और वज़न बीयर न पीने वालों की अपेक्षा कम होता है।

9- कैलोरी की मात्रा होती है कम

बीयर में कैलोरी बहुत कम होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होता है। वसा या कोलेस्ट्रॉल बिलकुल नहीं होती।  लगभग 12 औंस बीयर में 156 कैलोरी के साथ 14 एमजी सोडि़यम, 0 वसा, 12.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 1 प्रतिशत कैल्‍शिम पाया जाता है।

10- किडनी में स्‍टोन नहीं होता

अमेरिका में हुए शोध के अनुसार बीयर पीने से पथरी होने का खतरा कम हो जाता है। शोध में यह बात निकलकर आई कि 40% बीयर पीने वाले लोगों में किडनी स्‍टोन होने का खतरा उन लोगों के मुकाबले काफी घटा जो बीयर नहीं पीते थे। हालांकि शोधकर्ता यह नहीं बता पाये कि बीयर में ऐसी कौन सी चीज़ शामिल है जिसकी वजह से यह होता है।

11- हड्डी बने मज़बूत

अगर आप अपनी हड्ड‍ियां मज़बूत बनाना चाहते हैं, तो आपको बीयर का सेवन करना चाहिये। बीयर में पाये जाने वाला सिलिकॉन, हड्ड‍ियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अलग-अलग बीयर में यह अलग-अलग मात्रा में पाई जाती है। लाइट बीयर में सिलिकॉन की मात्रा कम होती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल