हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड के एक्शन स्टार माने जाने वाले अक्षय कुमार अपने फिटनेस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहते है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। लेकिन वह अपनी डेली की एक्सरसाइज में जरा सा भी आलस्य नहीं करते हैं। हाल में ही अक्षय ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया।
Related Stories
इस वीडियो में अक्षय लकड़ी के बनी बड़े आकार की माला को अपनी कमर में डालकर गोल-गोल घुमा रहें हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस एक्सरसाइज करने से क्या फायदा होता है।
अक्षय ने लिखा, लकड़ी के बने माला से कोर ट्रेनिंग कर रहा हूं। यह पेट की मसल्स और कमर के लिए काफी फायदेमंद है। फिट इंडिया का समय आ गया है।'
आपको बता दें कि अक्षय की फिल्म 'पैडमैन' लोगों को काफी पसंद आई थी। इन दिनों अक्षय ऐसी फिल्में करते हैं। जो कि समाज को जागरुक करें।