1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ब्रेकफास्ट से पहले करें इस खास चीज का सेवन और कुछ ही दिनों में मोटापा छूमंतर

ब्रेकफास्ट से पहले करें इस खास चीज का सेवन और कुछ ही दिनों में मोटापा छूमंतर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 18, 2018 10:14 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 10:14 pm IST

अगर आप भी बढ़ते वजन से काफी परेशान है, तो हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है। जिसका सेवन करने से मक्खन की तरह आपका वजन कम होगा। इसके साथ ही ये आपके सेहत को भी काफी ठीक रखता है।

Weight loss- India TV Hindi
Weight loss

हेल्थ डेस्क: मोटापा कम करना एक बहुत बड़ा काम है। जस तरह वजन बढ़ता है। उसे कम करने में उतनी ही ज्यादा मेहनत लगती है। मोटापा कम करने के लिए आपने कई तरह के नेचुरल उपाय अपनाते है, लेकिन ठीक तरह से न लेने के कारण वजन कम नहीं होता है।

अगर आप भी बढ़ते वजन से काफी परेशान है, तो हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है। जिसका सेवन करने से मक्खन की तरह आपका वजन कम होगा। इसके साथ ही ये आपके सेहत को भी काफी ठीक रखता है।

यह रेमिडी आपके शरीर को डिटॉक्स करता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्राल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला चीया और अलसी के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कि आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

वहीं ओट्स में भी फाइबर पाया जाता है। जो कि आपको दिनभर पेट भरा रखता है। वहीं दही में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

सामग्री

  • 200ml लौ फैट दही
  • 1 सेब
  • 1 चम्मच चीया के बीज
  • एक चम्मच अलसी के बीज
  • एक चुटकी दालचीनी पाउडर

ऐसे बनाएं

दालचीनी को छोड़ सभी चीजें ग्राइडर में डालकर पीस लें। इसके बाद इसे एक गिलास में निकालकर दालचीनी डालकर इसका सेवन करें। इसे आप ब्रेकफास्ट से पहले खाएं, तो ज्यादा लाभ मिलेगा।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल