1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना ब्रेकफास्ट में खाएं सिर्फ 3 खजूर भाग जाएंगी ये जानलेवा बीमारी

रोजाना ब्रेकफास्ट में खाएं सिर्फ 3 खजूर भाग जाएंगी ये जानलेवा बीमारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 02, 2018 04:56 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 04:56 pm IST

अगर आप थोड़ा सा काम करते हो और थक जाते हो या फिर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो रोजाना केवल 3 खजूर का सेवन करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में इस समस्या से निजात मिल जाएगा। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी

dates- India TV Hindi
dates

हेल्थ डेस्क: खजूर एक ऐसा ड्राई फूड है। जिसका सेवन किसी भी मौसम में आप आसानी से कर सकते है। वैसे तो खजूर को सर्दियों का मेवा कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन,  मैग्नीशियम, फॉस्फोरस पाया जाता है। जो कि शीतल पौष्टिक और तुरंत शक्ति देने वाला होता है। जो कि आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।

अगर आप थोड़ा सा काम करते हो और थक जाते हो या फिर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो रोजाना केवल 3 खजूर का सेवन ब्रेकफास्ट से पहले करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में इस समस्या से निजात मिल जाएगा। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी निजात पा सकते है।  

वजन बढाएं

खजूर में ऐसे तत्व मौजूद  होते है। जो कि आपका वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग शराब पीने से शरीर को होने वाले नुकसान से बचने में भी किया जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो रोजाना ब्रेकफास्ट में कम से कम 3 खजूर का सेवन करें। इसके साथ ही एक्सरसाइज जरुर करें।

सेक्सुअल स्टेमिना के लिए लाभकारी
सेक्सुअल स्टेमिना बढाने में खजूर की अहम भूमिका होती है। खजूर को रातभर बकरी के दूध में गलाकर सुबह पीस लेना चाहिए और फिर इसमें थोड़ा शहद और इलाइची मिलाकर सेवन करने से सेक्स संबंधी समस्याओं में बहुत लाभ होता है।

स्ट्रोक के खतरें को करें कम
खजूर में पाए जाने वाली पोटेशियम की भरपूर और सोडियम की कम मात्रा के कारण से शरीर के नर्वस सिस्टम के लिए बेहद लाभकारी है। शोध से साबित हुआ है कि शरीर को पोटेशियम की काफी जरुरत होती है और इससे स्ट्रोक का खतरा कम होता है। खजूर शरीर में होने वाले LDL कॉलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम रखकर आपके दिल के स्वास्थ्य की रक्षा करता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल