1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना खाएं सिर्फ इतने छुहारे और पाएं इन बीमारियों से छुटकारा

रोजाना खाएं सिर्फ इतने छुहारे और पाएं इन बीमारियों से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2017 04:52 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 05:10 pm IST

छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि हम वजन कम करने, कैंसर, दिल संबंधी जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं। जानिए सर्दियों में छुहारा खाने के बेहतरीन फायदों के बारें में।

dry date- India TV Hindi
dry date

हेल्थ डेस्क: जिस तरह अंगूर का सूखा हुआ रूप किशमिश और मुनक्का होता है उसी तरह खजूर का सूखा हुआ रूप छुहारा होता है। इसका सेवन करना आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। खासकर सर्दियों में इसका सेवन करने से आपको कभी भी सर्दी नहीं लग सकती है। बस रोजाना 2 छुहारा खाना ही बेहतर है। (बिना पैसे खर्च किए सिर्फ 3 मिनट में यूं पाएं पीले दांतों से छुटकारा)

छुहारा में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम पाया जाता है। जो कि हम वजन कम करने, कैंसर, दिल संबंधी जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाता हैं। जानिए सर्दियों में छुहारा खाने के बेहतरीन फायदों के बारें में।

  • अगर आप चाहते है कि आपकी हड्डियां मजबूत हो, तो दूध में छुहारा उबालकर इसका सेवन करें क्योंकि इसमें सेलेनियम, कैल्शियम, मैग्नीज और कॉपर अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • छुहारे में डाइटरी फाइबर होता है, जो कि आपकी पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है। (रोजाना सुबह 8 बजे करें इसका सेवन और कुछ ही दिनों में पाएं पेट की चर्बी से छुटकारा)
  • इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम आपके शरीर में जाकर शुगर को कंट्रोल करता है। जिसके कारण आप डायबिटीज जैसी समस्या से बच सकते हैं।
  • छुहारा में भरपूर मात्रा में विटामिन ए,बी पाया जाता है। जो कि आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही यह आपके बॉडी में नए सेल्स का निर्माण करता है।
  • अगर आपको अपने दातों को सड़न से बचाना है, तो छुहारा का सेवन करें। इसमें पाया जाने वाला फ्लोराइड मिनरल दांतो को सड़ने से रोकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल